Heavy Rain Alert MP: मध्यप्रदेश में बारिश का बड़ा अलर्ट: 3 जिलों में अति भारी, 23 में भारी वर्षा
Heavy Rain Alert MP: मध्यप्रदेश में इन दिनों एक साथ एक्टिव कई सिस्टम का खासा असर देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। अगले 24 घंटों में भी प्रदेश के 3 जिलों में अति भारी और 23 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। अन्य जिलों में भी बारिश का मौसम बना रहेगा।
मौसम केंद्र भोपाल द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्रप्रदेश के तटों पर निम्र दबाव का क्षेत्र बना है। इससे एक चक्रवातीय परिसंचरण भी जुड़ा है। इसके अलावा 3 अन्य चक्रवातीय परिसंचरण पंजाब, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर अरब सागर क्षेत्र में एक्टिव है। इनके अलावा 2 ट्रफ भी मौजूद हैं। इन्हीं सबके चलते मध्यप्रदेश में भी बारिश हो रही है।

शुक्रवार को इन जिलों में भारी वर्षा (Heavy Rain Alert MP)
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को देवास, खंडवा और बुरहानपुर में अति भारी बारिश हो सकती है। यहां अगले 24 घंटे के दौरान साढ़े 8 इंच तक पानी गिर सकता है। इनके अलावा इंदौर, उज्जैन, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर, सीहोर, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, जबलपुर, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी में साढ़े 4 इंच बारिश होने की संभावना है। साथ ही भोपाल, ग्वालियर समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश का दौर बना रहेगा।

शनिवार को इन जिलों के लिए चेतावनी (Heavy Rain Alert MP)
मौसम विभाग ने शनिवार को भी कुछ जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। हालांकि कहीं भी अति भारी बारिश की संभावना नहीं जताई है। मौसम विभाग ने कल बुरहानपुर, खरगौन, खंडवा, देवास, सिहोर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, पांढुर्णा और छिंदवाड़ा जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। इनके अलावा भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन सहित अन्य जिलों में भी गरज-चमक और हल्की बारिश की स्थिति बनी रहेगी।
- Read Also: PM Awas Yojana scam: पीएम आवास योजना में गड़बड़ी पर सीएमओ निलंबित, विभागीय जाँच में खुलासा
गुरुवार को इन जिलों में बरसे बदरा (Heavy Rain Alert MP)
इससे पूर्व गुरुवार को कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर जारी रहा। पचमढ़ी में पौने 2 इंच बारिश हो गई। गुना में डेढ़ इंच और इंदौर में आधा इंच पानी गिरा। बैतूल, दतिया, नर्मदापुरम, राजगढ़, उज्जैन, जबलपुर, टीकमगढ़, शाजापुर समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
अभी तक प्रदेश में इतनी बारिश दर्ज (Heavy Rain Alert MP)
मध्यप्रदेश में बारिश का कोटा जल्द ही पूरा होने के आसार हैं। प्रदेश की औसत बारिश 37 इंच है, जबकि अभी तक 30.3 इंच पानी गिर चुका है। यह सामान्य बारिश का 82 प्रतिशत है। वहीं, अब आंकड़ा कोटे से सिर्फ 6.7 इंच दूर है। दूसरी ओर, अब तक 6.4 इंच ज्यादा यानी, 23.9 इंच बारिश हो चुकी है। ऐसी ही बारिश होती रही तो अगस्त महीने में ही बारिश का कोटा पूरा होने की संभावना है। वैसे कुछ जिलों में बहुत कम बारिश भी हुई है। (Heavy Rain Alert MP)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



