Hindi Funny Jokes: पति-पत्नी दोनों को संस्कृत सीख लेनी चाहिए, कारण जानकर पेट पकड़ कर हंसोगे…
Hindi Funny Jokes: जोक्स सुनना या पढ़ना सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि इसके कई फायदे भी होते हैं। जब हम मज़ेदार चुटकुले पढ़ते या सुनते हैं तो सबसे पहला असर हमारे मूड पर पड़ता है। हंसी तनाव को कम करती है और मन को हल्का बनाती है। रिसर्च बताती है कि हंसने से शरीर में एंडोर्फिन नामक हार्मोन निकलता है, जो हमें खुश और रिलैक्स महसूस कराता है।
जोक्स दिमागी थकान दूर करने का भी अच्छा तरीका हैं। जब हम पढ़ाई या काम के बीच थोड़ा समय निकालकर चुटकुले सुनते हैं, तो दिमाग ताज़ा हो जाता है और काम करने की ऊर्जा बढ़ जाती है। इससे एकाग्रता भी बेहतर होती है।
हंसी सेहत के लिए भी फायदेमंद है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने, दिल को स्वस्थ रखने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करती है। जोक्स पढ़ने-सुनने से लोगों में पॉज़िटिविटी आती है और नकारात्मक विचार दूर होते हैं।
सामाजिक रिश्तों को मजबूत करने में भी जोक्स अहम भूमिका निभाते हैं। जब लोग आपस में चुटकुले साझा करते हैं तो नजदीकी और अपनापन बढ़ता है। परिवार और दोस्तों के बीच हंसी-मजाक से माहौल खुशनुमा बनता है।
कुल मिलाकर, जोक्स सिर्फ हंसी का साधन नहीं हैं बल्कि मानसिक शांति, सेहत, रिश्तों और काम की दक्षता सभी में मददगार साबित होते हैं। इसलिए जीवन को खुशहाल और तनावमुक्त बनाने के लिए रोज़ाना कुछ मिनट चुटकुले जरूर पढ़ने या सुनने चाहिए। आइये फिर आज के दिन की शुरुआत करते है कुछ मजेदार जोक्स से…
Hindi Funny Jokes
संतू ने बंटू से पूछा- तुम्हारी बेटी की सगाई 2 साल पहले हुई थी,
शादी क्यों नहीं की अब तक?
बंटू ने कहा- यह सब लड़के की वजह से है।
लडका एक वकील है, तो जैसे ही शादी की तारीख पास आती है,
वह कोई ना कोई बहाना करके तारीख आगे बढ़ा देता है।
साइकल से बंटी ने एक आदमी को टक्कर मार दी और बोला- आप बहुत लकी हो।
घायल व्यक्ति- ओए, एक तो मुझे टक्कर मारी और ऊपर से कह रहा है कि मैं लकी हूं, कैसे?
बंटी- आज मेरी छुट्टी है, नहीं तो मैं ट्रक चलाता हूं।
बंटी ने पप्पू से पूछा- यार, तुमने स्कूल आना क्यों छोड़ दिया?
पप्पू- मेरे पापा कह रहे थे कि,
एक जगह बार-बार जाने से इज्जत कम हो जाती है।
Hindi Funny Jokes
रामू श्यामू से बोला- जब तेरे पास मोबाइल है
और मेरे पास भी मोबाइल है,
तो तूने लेटर क्यों भेजा?
बंता- ओए, मैंने तुझको कॉल किया था…
तो किसी दीदी ने उठाया और बोलीं प्लीज ट्राय लेटर।

पप्पू- मेरे अंगने में तेरा ही काम है,
लड़की- इडियट
पप्पू- जिसकी बीवी लंबी, उसका भी बड़ा नाम है
दिवाली पर घर के जाले साफ करा लो झाड़ू का क्या काम है
फिर पप्पू की जमकर धुनाई हुई।
दामाद पहली बार ससुराल गया,
सास और दामाद की बातचीत सास से दामाद बोला- आपके गांव में सबसे विवादित चीज क्या है?
सास- एक ही चीज विवादित थी वो भी आप ले गए दामाद जी
- यह भी पढ़ें : Majedar Jokes: बीबी- मैं कैसी लग रही हूं, पति का जवाब सुन ठहाके लगाओगे, पढ़ें मजेदार जोक्स
Hindi Funny Jokes
संतोष- यार मेरे पापा दिन पर दिन करोड़पति के अमिताभ बच्चन बनते जा रहे हैं
रामू- वह कैसे?
संतोष- उनसे जब भी पैसे मांगो कहते हैं, क्या करोगे इतनी धनराशि का?
एक बार एक औरत विधवा पेंशन का फॉर्म भरने गई
अधिकारी- कितना समय हो गया, आपके पति के गुजरे
महिला- वो तो अभी घर पर ही हैं
अधिकारी- फिर तुम फॉर्म क्यों भर रही हो
महिला- अरे साहब, सरकारी काम में टाइम लगता है
इसलिए जब तक पूरा होगा, तब तक तो मर ही जाएंगे
यह सुनकर अधिकारी बेहोश

पति-पत्नी दोनों को संस्कृत सीख लेनी चाहिए
ताकि जब कभी झगड़ा
हो तो लोगों को लगे कि पूजा चल रही है
Hindi Funny Jokes
एक लड़की ने पोस्ट किया
मुझे नींद नहीं आ रही है और पोस्ट कर के सो गई
300 लड़के सुबह तक, नींद आने के तरीके बताते रहे,
कुछ ने तो लोरियां भी गाईं
- यह भी पढ़ें : desi jokes: मास्टर जी ने पूछा- भैंस पूंछ क्यों हिलाती है… भोलू का जवाब सुनकर पेट पकड़ कर हंसोंगे… पढ़ें वायरल जोक्स
भाई- पापा दीदी बहुत रो रही है
लेकिन जीजा जी नहीं रो रहे
पिता- बेटा दीदी तो गेट तक ही रोएंगे
लेकिन तेरे जीजा पूरी जिंदगी रोएंगे
जज- तुमने 10 साल से अपनी पत्नी को डरा के, धमका के अपने वश में रखा है,
मुजरिम- जज साहब ऐसा है कि…
जज- भाई सफाई नहीं, तरीका बताओ तरीका
मुजरिम- जी साहब

Hindi Funny Jokes
पति- सब्जी में नमक क्यों नहीं है?
पत्नी- अरे जी, वो सब्जी थोड़ी जल गई थी न
पति- तो नमक क्यों नहीं डाला?
पत्नी- वो जी, हमलोग जले पर नमक नहीं छिड़कते
पति को फोन कर पत्नी बोली
ऐ जी आज शाम को घर जल्दी आ जाना
पति- क्यों आज बहुत ज्यादा याद आ रही है क्या?
पत्नी- चलो ज्यादा रोमांटिक होने की जरूरत नहीं है
आज शाम बर्तन धोने की बारी तुम्हारी है
पति- बेहोश
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



