Kamal Patel Statement : कृषि मंत्री कमल पटेल बोले- सनातन धर्म को मिटाना चाहते हैं कांग्रेसी
Kamal Patel Statement: Agriculture Minister Kamal Patel said - Congress wants to erase Sanatan Dharma
▪️ राकेश अग्रवाल, मुलताई
Jan Ashirwad Yatra : भाजपा सरकार की जन आशीर्वाद यात्रा बैतूल, आठनेर, बिसनुर होते हुए मसोद और पट्टन के बाद रात 9 बजे मुलताई पहुंची। मुलताई नगरी में प्रशासन मंत्री केपीएस भदोरिया ने कहा कि 2018 में क्षेत्र की जनता गलती की थी और कांग्रेस की सरकार बना दी थी। लेकिन, ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में उन्होंने फिर से भाजपा की सरकार बनाई है। प्रदेश तबसे विकास कर रहा है।
इधर प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि कांग्रेसी सनातन धर्म को मिटाना चाहते हैं। यह चुनाव धर्म और धर्म के बीच है। उन्होंने कहा कि यदि लाडली बहनों के खाते में ₹3000 प्रति माह आए तो इसके लिए सभी को मिलकर बीजेपी को जिताना होगा।
यात्रा को मध्य प्रदेश यात्रा के प्रभारी बंसीलाल गुर्जर, मध्य प्रदेश के संभाग यात्रा अलकेश आर्य हेमंत खंडेलवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, पूर्व विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने भी सम्बोधित किया।
कमल पटेल ने जूस पिलाकर तोड़ा अनशन (Kamal Patel Statement)
मां ताप्ती की पवित्र नगरी मुलताई में विगत पांच दिनों से मुलताई जिला बनाओ आंदोलन के समर्थन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से मोहन सिंह परिहार द्वारा आमरण अनशन किया जा रहा था। मंगलवार रात करीब 10 बजे भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा में मुलताई पहुंचे मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल, जनसभा के बाद जिला बनाओ आंदोलन मंच पर पहुंचे। (Kamal Patel Statement)
उन्होंने जिला बनाओ आंदोलन समिति के कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की और मुख्यमंत्री के सामने तथ्यों के साथ मांग पहुंचाने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने आमरण अनशन कर रहे मोहन सिंह परिहार से वादा किया कि वे कल शाम तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात करके उन्हें जानकारी उपलब्ध कराएंगे और मुलताई को जिला बनाने की मांग मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे। हालांकि जिला बनाओ आंदोलन संघर्ष समिति की ओर से मुलताई के जिला बनने की घोषणा तक आंदोलन जारी रखने का आह्वान किया गया।



