टेक/ऑटो

TCS-BSNL Deal: TATA ने उड़ाई जिओ और एयरटेल की नींद, BSNL के साथ सस्ते में मिलेगा हाइस्पीड इंटरनेट

TCS-BSNL Deal: TATA gives sleepless nights to Jio and Airtel, high speed internet will be available cheaply with BSNL

TCS-BSNL Deal: BSNL की तरफ से ‘Made in India’ 4G सर्विस अगस्त में लाई जा रही है। कंपनी सर्विस की टेस्टिंग कर रही है। दावा है कि 40 से 45 Mbps तक की स्पीड मिलेगी है। टेस्टिंग 700 MHz और 2100 MHz स्पेक्ट्रम बैंड्स पर की गई है।

BSNL ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और टेलीकॉम रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन C-Dot के साथ कॉलैबोरेशन भी की है। BSNL के पायलट प्रोजेक्ट के साथ 4G नेटवर्क के लिए 8 लाख नए यूजर्स जुड़ गए हैं। वरिष्ठ बीएसएनएल अधिकारी का कहना है, ‘C-DOT की तरफ से बनाए गए 4जी कोर के साथ पंजाब में एंट्री की जाएगी। इसे पिछले साल जुलाई में ही बना दिया गया था और टेस्टिंग चल रही थी।’

BSNL को मिला सहयोग

BSNL को 4जी नेटवर्क के लिए TCS, Tejas Network और ITI से सहयोग मिला है। इसके बाद यही नेटवर्क 5जी में बदल दिया जाएगा। तेजस नेटवर्क ने इस पर कहा कि बीएसएनएल का नेटवर्क कई इलाकों में लगाया गया है। जबकि C-DOT अभी बीएसएनएल नेटवर्क पर उपलब्ध नहीं है। देशभर में सुपरफास्ट इंटरनेट प्रोवाइड करने के लिए बीएसएनएल ने नया प्लान भी बनाया है।

5जी सर्विस भी लाएगा BSNL (TCS-BSNL Deal)

BSNL की तरफ से 4G और 5G सर्विस के लिए देशभर में 1.12 लाख टॉवर लगाए जाएंगे। कंपनी ने पहले ही देशभर में 4जी सर्विस के 9 हजार टॉवर लगा दिए हैं। इसमें 6 हजार से ज्यादा टॉवर पंजाब, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम यूपी और हरियाणा के सर्किल में लगाए गए हैं।

पुरानी SIM कार्ड का यूज करने वाले कस्टमर्स को नए नेटवर्क का लाभ नहीं मिलने वाला है। इसके लिए कंपनी की तरफ से सिम कार्ड में बदलाव भी किया जा रहा है। हालांकि बीएसएनएल की तरफ से पिछले कुछ सालों से 4G सर्विस सपोर्ट करने वाली सिम दी जा रही है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button