बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

शुगर मिल समर्थन मूल्य से ज्यादा पर लेगी गन्ना, यह दाम किए घोषित

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    श्री जी शुगर पॉवर लिमिटेड सोहागपुर द्वारा किसानों से केंद्र सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य से अधिक दामों पर गन्ना खरीदा जाएगा। मिल प्रबंधन ने सीजन 2021-22 के लिए शुरूआती गन्ने के रेट 300 रुपये निर्धारित किए गए हैं। मिल के डायरेक्टर अभिषेक गोयल ने बताया कि शुरूआत में गन्ना 300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से लिया जाएगा और इसके बाद 1 जनवरी से गन्ने के रेट में बढ़ोतरी कर 310 रुपये कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस सत्र के लिए केंद्र सरकार ने गन्ने का समर्थन मूल्य 290 रुपये तय किया है। शुगर मिल द्वारा प्रारंभिक रूप से ही इससे 10 रुपये अधिक दाम घोषित किए गए हैं। श्री गोयल ने सभी किसानों से अपील की है कि वे जल्दबाजी ना करें और अनुमति लेकर ही गन्ना कटाई करें।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button