बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

खंडवा का मोस्ट वांटेड बैतूल से गिरफ्तार

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    खंडवा पुलिस ने बैतूल शहर से खंडवा के मोस्ट वांटेड बंटी उपाध्याय को गिरफ्तार किया है। खंडवा पुलिस रविवार को ही उसे खंडवा लेकर रवाना हो गई। सूत्रों के मुताबिक, वह बैतूल में पंडित की वेशभूषा में मिला। उसने पीला कुर्ता, लाल रंग की लुंगी पहन रखी थी। वहीं बाल छोटे करा रखे थे।

    सूत्रों के मुताबिक बंटी उपाध्याय निवासी गणेश तलाई थाना खंडवा शहर कोतवाली का कुख्यात बदमाश है। उस पर 30 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में 21 जनवरी की रात उसने गणेश तलाई स्थित शिव मंदिर में उसने तोड़फोड़ कर दी। वहीं एक मुस्लिम युवक का ऑटो फूंक दिया। एक मकान में घुसकर आग लगा दी थी। घटना के 3 दिन बाद पुलिस ने बंटी को दबोच लिया।

    इस सम्बंध में बैतूल कोतवाली टीआई अपाला सिंह ने बताया कि खंडवा पुलिस द्वारा किसी को गिरफ्तार किए जाने की सूचना नहीं है। सम्भवतः खंडवा पुलिस उसे गिरफ्तार कर सीधे ले गई होगी।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button