Motorcycle Toll Tax NHAI: अब मोटर साइकिलों से भी वसूला जाएगा टोल, इन खबरों में कितनी है सच्चाई
Motorcycle Toll Tax NHAI: इन दिनों सोशल मीडिया पर यह खबरें जमकर चल रही है कि अब टोल प्लाजा पर दोपहिया वाहन चालकों से भी टोल टैक्स वसूल किया जाएगा। इन खबरों ने उन लोगों को चिंतित कर दिया है जो कि रोजाना मोटर साइकिल से टोल प्लाजा क्रॉस करके जाते हैं। हालांकि इस संबंध में एनएचएआई ने स्थिति स्पष्ट की है।
एनएचएआई ने इस बारे में बयान जारी कर कहा है कि देश भर के राष्ट्रीय राजमार्गों और राष्ट्रीय एक्सप्रेस-वे पर स्थित टोल प्लाजा पर दोपहिया वाहन चालकों से कोई उपयोगकर्ता शुल्क नहीं लिया जाता है। राष्ट्रीय राजमार्गों पर उपयोगकर्ता शुल्क राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों का निर्धारण एवं संग्रह) नियम, 2008 के अनुसार लिया जाता है और दोपहिया वाहनों से टोल शुल्क लेने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
- Read Also: Diwali Chhath Special Trains: दिवाली-छठ पर चलेंगी 12 हजार स्पेशल ट्रेनें, 20% छूट भी मिलेगी
केवल इनसे लिया जाता है टोल
नियमों के अनुसार, टोल प्लाजा पर उपयोगकर्ता शुल्क चार या अधिक पहिया वाहनों से लिया जाता है, जिसमें कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन/हल्के वाणिज्यिक वाहन, हल्के माल वाहन या मिनी बस/बस या ट्रक/भारी निर्माण मशीनरी (एचसीएम) या अर्थ मूविंग इक्विपमेंट (ईएमई) या मल्टी एक्सल वाहन (एमएवी) (तीन से छह एक्सल)/बड़े वाहन (सात या अधिक एक्सल) जैसी श्रेणियां शामिल हैं।
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



