बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

रायआमला के सहकारी बैंक में चोरी का एक और आरोपी गिरफ्तार, इधर साईंखेड़ा पुलिस करेगी रात में पेट्रोलिंग

विजय सावरकर, मुलताई 

accused of theft arrested : बैतूल जिले के मासोद पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले रायआमला में स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक (District Co-operative Central Bank) की शाखा में चोरी करने के एक और आरोपी को मुलताई पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस मामले का एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इधर साईंखेड़ा पुलिस द्वारा अब चोरियां रोकने रात में पेट्रोलिंग (patrolling at night to prevent thefts) की जाएगी।

विगत 18-19 जुलाई की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने रायआमला में बैंक के शटर, चैनल गेट व ताले गैस कटर से काटकर बैंक मे प्रवेश किया था। वे बैंक की सामग्री, लेन पेनल हब, सीसीटीवी कैमरे, बंैक की सील व अन्य सामान चोरी कर ले गये थे। बैंक मैनेजर शेषराव पान्से की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

मामले की विवेचना के दौरान रायआमला में बोलेरो पिकअप के सीसीटीवी फुटेज, टोल फास्ट्रेक, पीएसटीएन डाटा के आधार पर वाहन का नम्बर एवं संदेही के नम्बर से आरोपी शशिकांत पिता रामदास सिडामे निवासी गोपाल नगर अमरावाती को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की थी। पूछताछ में उसने सुरेश उमड़, अमित निम्बोरकर, विश्वास सिगर एवं सागर टांके निवासी अमरावती का घटना में शामिल होना बताया था।

रिमांड पर लेकर की जा रही पूछताछ

आरोपी शशिकांत पिता रामदास सिडामे को उक्त अपराध में गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किया गया था। तत्पश्चात उक्त अपराध के अन्य अभियुक्त अमित पिता नारायणराव अम्बुलकर (34) निवासी कमलापुर पीएस सिरखेड़ जिला अमरावती की तलाश कर आज गिरफ्तार कर न्यायालय से पीआर प्राप्त किया गया।

अन्य जिलों की वारदातें भी की कबूल

उक्त अभियुक्त द्वारा पुलिस अभिरक्षा में जिला सतना एवं सीधी में भी अपने साथियों द्वारा घटना करना बताया। इस घटना में प्रयुक्त वाहन सफेद रंग की इंडिका एमएच-28/सी-4128 भी आरोपी से जप्त की गई है। मामले विवेचना जारी रखते हुए अन्य आरोपियों की पतासाजी भी जारी है।

चोरियां रोकने के लिए रात में होगी पेट्रोलिंग

▪️ दीनू पंवार, साईंखेड़ा
साईंखेड़ा पुलिस थाना में आगामी धार्मिक उत्सव को लेकर ग्रामीणों की बैठक ली गई। बैठक में लोगों ने अपने सुझाव पुलिस से साझा किए। ग्रामीणों का कहना था कि पिछले कुछ माह से साईंखेड़ा क्षेत्र में छोटी-मोटी चोरी जैसी घटनाए घट चुकी है। साथ ही ससुंदरा और साईंखेड़ा के बीच तेज गति से वाहन चलाने के कारण सड़क हादसे भी हुए है। अगर पुलिस गश्त लगाई जाएं, रात के समय पेट्रोलिंग की जाएं तो आपराधिक गतिविधियों पर व तेजी से सड़क पर वाहन चलाने वालों पर अंकुश लग सकता है।

इस पर थाना प्रभारी प्रज्ञा शर्मा ने कहा कि चोरी की वारदात करने वाले आरोपियों पर कार्यवाही की गई है। पुलिस ने चोरों को पकड़ कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। जिन्हें जेल भेजा जा चुका है। समय-समय पर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान तेज गति से वाहन चलाने वालों व वाहन के कागज पूर्ण न मिलने वालों पर चालानी कार्यवाही की जाती है। अब पुलिस द्वारा रात के समय पेट्रोलिंग भी की जाएगी।

बैठक में ग्राम के सरपंच हेमराज गावंडे, जनपद सदस्य लोकेश साहू, राहूल देशमुख, रमेश माकोड़े, राहुल अड़लक, चेतन साहू, दीपक अड़लक, सोनू बर्डे, हरिओम साहू, फुन्दया पवार व थाने का समस्त स्टॉप मौजूद रहा। सभी का मानना था कि रात में पेट्रोलिंग शुरू हो जाने से चोरी और सड़क हादसों में राहत मिल सकेगी।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button