Betul Samachar: पत्नी ने खुद पर डीजल डाल लगाई आग, बचाते समय पति भी झुलसा, दोनों गंभीर, शराब पीने को लेकर विवाद
Betul Samachar: Wife set herself on fire by putting diesel, while saving her husband also got burnt, both serious, dispute over drinking alcohol
▪️ राकेश अग्रवाल, मुलताई
Betul Samachar: मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम चिखलीकला में एक महिला ने डीजल डालकर खुद को आग लगा ली। पत्नी की आग बुझाते हुए पति भी गंभीर रूप से झुलस गया है। दोनों को एक प्राइवेट वाहन से मुलताई के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां से उन्हें बैतूल रेफर किया गया है। आगजनी की इस घटना में महिला लगभग 80% एवं पुरुष 30% से ज्यादा झुलस गया है।
घटना को लेकर यह बात भी सामने आ रही है कि पति शराब पीकर घर आया था। पत्नी ने उसे शराब पीने से मना किया था। इसी बात को लेकर इनका विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। जिसके बाद पत्नी ने डीजल डालकर खुद को आग लगा ली। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। क्षेत्र के ग्राम चिखलीकला निवासी मन्द्रेश बिहारे (35 साल) अपनी पत्नी सरिता ( 32 साल) के साथ गांव में ही परिवार से अलग रहता है। आज मन्द्रेश घर पर शराब पीकर आया था।
इसी बात को लेकर उसका सरिता से विवाद हो गया। जिसके बाद सरिता ने घर में रखे डीजल को खुद के ऊपर डालकर आग लगा ली। सरिता को जलता देख को मन्द्रेश ने उसकी आग बुझाने की कोशिश की, उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए। बाद में एक प्राइवेट वाहन से उन्हें मुलताई के सरकारी अस्पताल लाया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बैतूल रेफर किया गया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। मन्द्रेश ने बताया कि पत्नी से शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद यह घटना हुई है।



