Viral Video: चालाक हिरण ने खुद की जान बचाने शेरनी और मगरमच्छ को बनाया उल्लू, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO….

Viral Video: जानवरों की अनोखी दुनिया के कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिलते है। इनमें से कुछ नजारे जानवरों के बीच लड़ाई के देखने को मिलते है तो कभी वे एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते है। इनमें से सबसे खतरनाक जानवर सांप, शेर, तेंदुआ और मगरमच्छ है। इनके सामने सभी जानवर हार मान जाते है और लाख कोशिश के बाद भी अपनी जान नहीं बचा पाते है। लेकिन अब सोशल मीडिया पर जो वायरल हो रहा है, उसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

दरअसल, इस वीडियो में एक हिरण ने खतरनाक जानवर से खुद को बचाया है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक हिरण के पीछे मगरमच्छ और शेरनी दोनों पड़ जाते हैं। तालाब में खड़ा हिरण पहले मगरमच्छ से खुद को बचाता है, तो किनारे पर खड़ी शेरनी उसपर नज़रें गड़ाए रहती हैं। वीडियो में देखिए कैसे इन दोनों से हिरण खुद को बचाता है।

यहां देखें वीडियो (Viral Video)….

हिरण ने नहीं मानी हार (Viral Video)

दो खूंखार जानवरों के बीच फंसे होने के बावजूद हिरण हिम्मत जुटाता है और शेरनी को अपने करीब भी भटकने नहीं देता है। शेरनी लगातार कोशिश करती रहती है, लेकिन हिरण खुद को बचा ही लेता है। आखिर में हारकर शेरनी वहां से चली जाती है। इस वीडियो को एक्स पर @shabdsar नाम के यूजर ने शेयर किया है। कैप्शन में कुंवर नारायण की पंक्तियां भी लिखी हैं- हारा वही जो लड़ा नहीं!

वीडियो पर आ रहे ढेरों कमेंट्स (Viral Video)

शिकार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे अब तक 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो पर ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। वीडियो को खूब शेयर भी किया जा रहा है। कई लोगों ने इसे सीख देने वाला वीडियो बताया। एक यूजर ने लिखा- जिसमें लड़ने का जज्बा होता है वो जरूर विजयी होता है। एक ने कहा- कभी किसी भी परिस्थिति में हार नहीं माननी चाहिए।

(Disclamer : Betul Update के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें। बैतूल अपडेट दिखाई गई वीडियो को सोशल मीडिया साइट्स से सीधे आपके पास लेकर आए है। यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी। इसमें हमने किसी भी तरह की कांटछाट नहीं की है। इस वीडियो में दिखाया गया पूरा कंटेट यूजर द्वारा शेयर किया गया ओरिजनल कंटेट है। सोशल मीडिया पोस्ट बैतूल अपडेट के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं।) (Viral Video)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com  

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Mp Election 2023

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment