बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

भीषण हादसा : बैतूल-इंदौर नेशनल हाइवे पर कार और ट्रक में भिड़ंत, दो की मौके पर मौत, पांच घायल

बैतूल। बैतूल-इंदौर नेशनल हाइवे 59-ए पर सोमवार सुबह एक भीषण दुर्घटना हुई है। यहां एक ट्रक और कार में हुई टक्कर में दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हैं। हादसा चिरापाटला के पास बेला जोड़ पर हुआ।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इंदौर से अमरावती जा रही स्विफ्ट डिजायर कार और सामने से आ रहे ट्रक में टक्कर हो गई। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में 7 लोग सवार थे। ग्रामीणों के मुताबिक हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं जबकि दो लोगों की मौत हो गई। घायलों में 2 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। उन्हें चिचोली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में घायल महिला को अस्पताल में कराया भर्ती।

मृतकों में कार ड्राइवर और 10 साल की एक लड़की शामिल है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिचोली लाया गया है। बताया जा रहा है कि कार सवार इंदौर से रिश्तेदार को छोड़ने अमरावती जा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम और एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई है।

हादसे में घायल बालिका को अस्पताल में कराया भर्ती।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button