बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Alert : जिले में फिर मिला एक कोराेना पॉजिटिव, इस बार चिचोली से एंट्री

बैतूल। देश और दुनिया में कोरोना के लगातार बढ़ते मरीजों के बीच जिले में भी कोरोना ने एक बार फिर एंट्री कर ली है। इस बार चिचोली क्षेत्र से कोरोना की एंट्री हुई है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले से भेजे गए सैंपलों में से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

यह मरीज चिचोली क्षेत्र के देवपुर का 40 वर्षीय पुरुष है। हालांकि यह मरीज होम आइसोलेशन में है। आज 115 सैंपल जांच के लिए भिजवाए गए हैं। इस नए मरीज के साथ ही अब जिले में अभी तक मिले मरीजों का आंकड़ा 16452 पर पहुंच गई है। पिछले कुछ दिनों से जिले में कोरोना मरीजों की संख्या शून्य चल रही थी। नया मरीज मिलने से एक बार फिर चिंता बढ़ गई है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button