बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

देखें वीडियो… 80 फीट गहरे कुएं से गाय का रेस्क्यू

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल शहर के टिकारी गाड़ाघाट क्षेत्र में बुधवार सुबह एक गाय 70 से 80 फीट गहरे कुएं में गिर गई थी। सूचना मिलने पर नगर पालिका और होमगार्ड टीम ने रेस्क्यू कर सकुशल उसे बाहर निकाल लिया। इस रेस्क्यू में घण्टों तक मशक्कत करना पड़ा।

    गाड़ाघाट में एक निजी स्कूल के पास स्थित कुएं में आज तड़के एक गाय कुएं में गिर गई थी। कुछ लोगों ने गाय को पानी मे तैरते हुए देखा तो इसकी जानकारी नगर पालिका के राजस्व उप निरीक्षक अखिल राय को दी। उन्होंने इसकी सूचना होमगार्ड को दी और नपा की टीम को भी लेकर मौके पर पहुंचे। संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर इस गाय को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है।

    नपा के राजस्व उप निरीक्षक अखिल राय ने बताया कि फोन पर सूचना मिली थी कि गाड़ाघाट में निजी स्कूल के पास एक गाय 70-80 फीट गहरे कुएं में गिर गई है। मौके पर नगर पालिका की टीम पहुंची देखा कि कुआं गहरा है और गाय तड़प रही है। इसको लेकर तत्काल होमगार्ड कमांडेंट एसआर आज़मी को फोन किया। उन्होंने होमगार्ड की टीम भेजी। 

    जेसीबी की मदद से होमगार्ड के सैनिक कुएं में उतरे और उन्होंने गाय को रस्सी से बांधकर कुएं से बाहर निकाला। गाय सकुशल है। गाय का कोई मालिक नहीं आया। इसलिए गाय को गौशाला भेज दिया गया है। इस रेस्क्यू में नगर पालिका के कर्मचारी नवीन मेहर, अनवर, भानू चौहान, दुर्गा जेसीबी चालक एवं अन्य कर्मचारी के साथ होमगार्ड के प्रभारी अधिकारी एएसआई बीएस कुशराम, सैनिक अलकेश, मेहुल, नितेश, फतेहसिंह, राजेश, अमित, भूपेंद्र का सराहनीय योगदान रहा।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button