PM Kisan FPO Yojana: इस समय मोदी सरकार अपना पूरा फोकस किसानों और गरीब लोगों पर कर रही है। मोदी सरकार किसान सम्मान निधि के अलावा सरकार कई ऐसी योजना चला रही है, जो किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी। किसानों को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा कृषि बिजनेस शुरू करने के लिए 15 लाख रुपए उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आप इस योजना के बारे में पूरी जानकारी यहां प्राप्त कर सकते हैं और आवेदन का तरीका जान सकते हैं।
11 किसानों की ऑर्गेनाइजेशन बनाना होगा
आपकी जानकारी के लिए बता दें इस योजना के तहत किसानों को 15 लाख रुपये दिया जाना है। यही नहीं इसमें देशभर के किसानों को नया कृषि बिजनेस शुरू करने के लिए सहायता भी दी जा रही है। अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो 11 किसानों को मिलकर एक ऑर्गेनाइजेशन या कंपनी बनाना है। ऐसा करने से किसानों को कृषि से संबंधित उपकरण या फर्टिलाइजर्स, बीज या दवाएं खरीदने में आसानी होगी।
मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।