मनोरंजन अपडेट

Funny Jokes In Hindi : डॉक्टर- आपका लड़का पागल कैसे हो गया ? पिता- वो पहले…

Funny Jokes In Hindi: Doctor- How did your son go mad? Father- That first...

Funny Jokes In Hindi : सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Funny Jokes In Hindi)

चोर ने एक आदमी को बाजार में घेर लिया
आदमी- मुझे घर जाने दो
चोर-तेरी जेब में जितना भी पैसा है
सब निकाल के दे दे
आदमी- भाईसाहब जेब तो खाली है कहो तो pytm कर दूं।

एक भिखारी को 100 रुपये का नोट मिला
वह फाइव स्टार होटल में गया और
भरपेट खाना खाया 13000 रुपये का बिल आया
वह मैनेजर से बोला : “पैसे नहीं हैं।”
मैनेजर ने उसको पुलिस के हवाले कर दिया
भिखारी ने पुलिस को 100 रुपये दिए और छूट गया
इसको बोलते है ” फाइनेंसियल मैनेजमेंट विदाउट ऍमबीए इन इंडिया “

डॉक्टर- आपका लड़का पागल कैसे हो गया ?
पिता- वो पहले जनरल बोगी में सफर करता था,
डॉक्टर तो इससे क्या ?
पिता- लोग बोलते थे थोड़ा खिसको, थोड़ा खिसको,
तभी से खिसक गया।

एक बार एक आदमी जंगल में जा रहा था
तभी अचानक शेर आ गया,
तो वो सांस रोककर जमीन में लेट गया,
यह देखकर शेर उसके पास आया और कान में बोला,
सावन है बेटा वरना सारी होशियारी निकाल देता।

ताऊ hospital गए इलाज़ करवाने
नर्सः लम्बी साँस लो ताऊ ने लम्बी सांस ली
नर्स: कैसा महसूस हो रहा है।
ताऊ : कौन सा perfume लगा कर आई है मज़ा आ गया

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button