धर्म/अध्यात्म अपडेट

Aaj ka rashifal 13 june: आज सतर्कता बरतें मिथुन राशि के जातक, जोखिम भरे काम में न डालें हाथ

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 13 june)। आज का सुविचार… मित्र और शत्रु, इन दोनों को कभी, विश्वास दिलाने की जरूरत नहीं होती, क्योंकि शत्रु कभी विश्वास नहीं करेगा और अच्छा मित्र कभी सन्देह नहीं करेगा।

श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 13-06-2025

शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत ज्येष्ठ माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) आषाढ़ माह,
तिथि- द्वितीया 15:18:14, पश्चात-तृतीया,
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 30 ज्येष्ठ गते,
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा 23:19:47,
योग- शुक्ल 13:46:46, पश्चात-ब्रह्म,
करण- गर 15:18:14, पश्चात-वाणिज्,
सूर्य- वृषभ राशिगत,
चंद्र- धनु राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:24:08,
सूर्यास्त- 19:18:27,
दिन काल- 13:54:19,
रात्रि काल- 10:05:44,
चंद्रास्त- 06:43:04,
चंद्रोदय- 21:23:54,
राहू काल- 10:37-12:21 अशुभ,
यम घंटा- 15:50-17:34 अशुभ,
अभिजित- 11:53-12:49 शुभ,
प्रदोष- 19:18-21:20 तक,
दिकशूल- पश्चिम-पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज द्वितीया तिथि के दिन छोटा बैंगन या कटेहरी-पेठा खाना निषिद्ध है। पुत्र की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियां (Aaj ka rashifal 13 june)

चर- 05:24-07:08,
लाभ- 07:08-08:53,
अमृत- 08:53-10:37,
शुभ- 12:21-14:06,
चर- 17:34-19:18,

रात्रि की शुभ चौघडियाँ (Aaj ka rashifal 13 june)

लाभ- 21:50-23:06,
शुभ- 24:21-25:37,
अमृत- 25:37-26:53,
चर- 26:53-28:

आज 13 जून 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Aaj ka rashifal 13 june)

1 मेष राशि :- आज के दिन आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रहने वाला है, इसलिए आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें, लेकिन अपनी दिनचर्या में बिल्कुल बदलाव ना करें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। राजनीतिक कार्यक्रमों में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपसे कोई गलती होने के कारण आपके मन में भय बना रहेगा। आप भाई बहनों से यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। शुभांक – 2 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj ka rashifal 13 june)

2 वृष राशि :- आज के दिन आपकी सामाजिक पद और प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपनी दैनिक सुख-सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं, जिससे आपके शत्रु हैरान रहेंगे, लेकिन आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। परिवार में किसी सदस्य का रिटायरमेंट होने से आप किसी छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना बेहतर रहेगा और आप अपनी दिनचर्या में किसी बदलाव को करके अपने किसी रुके हुए काम को आसानी से पूरा कर सकेंगे। शुभांक – 8 और शुभ रंग – आसमानी है। (Aaj ka rashifal 13 june)

aaj ka rashifal

3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए सावधानी सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आप अपने घर को रेनोवेट कराने पर भी विचार कर सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन भी व्यय करने की सोचेंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने से आपकी साख चारों ओर फैलेगी और आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। परिवार में चल रही अनबन को आप बातचीत के जरिए समाप्त करने में कामयाब रहेंगे। शुभांक – 8 और शुभ रंग – हल्का नीला है। (Aaj ka rashifal 13 june)

4 कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको रुके हुए धन की प्राप्ति होने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और आपकी मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। अपने परिवार में किसी सदस्य से यदि कोई वादा किया था, तो आप उसे पूरा करने में कामयाब रहेंगे, लेकिन अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के कारण पढ़ाई में मन नहीं लगेगा और वह इधर उधर बैठकर समय व्यतीत कर सकते हैं। शुभांक – 1 और शुभ रंग – सफेद है। (Aaj ka rashifal 13 june)

5 सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। आप धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन आप दूसरों की मदद बहुत ही सोच विचार कर करें, नहीं तो लोग इसे आपका स्वार्थ भी समझ सकते हैं। आप यदि किसी को धन उधार दें, तो उसमे बहुत ही सावधानी बरतें। किसी कानूनी मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। शुभांक – 5 और शुभ रंग – ह्वाइट है। (Aaj ka rashifal 13 june)

6 कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति प्राप्ति के लिए रहेगा। यदि आप प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते हैं, तो आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगी और आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी साख चारों ओर फैलेगी। माता पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम समय रहते पूरा होगा। आप अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात कर सकते हैं, जिसमें आपको पुराने गिले-शिकवे को नहीं उठाएं। शुभांक – 4 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj ka rashifal 13 june)

7 तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपके स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन बना रहेगा। आप रक्त संबंधी रिश्तों में चल रही अनबन को बातचीत के जरिए सुलझाने में कामयाब रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को आप समय रहते पूरा करें। आपकी कार्यक्षेत्र में किसी से यदि वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें आप धैर्य बनाए रखें और वाणी की मधुरता आपको मान सम्मान दिलाएगी। शुभांक – 3 और शुभ रंग – श्याम है। (Aaj ka rashifal 13 june)

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा और उन्हे उनके कार्यों से जाना जाएगा और उनकी कोई महत्वाकांक्षा भी पूरी होती दिख रही है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप यदि कुछ धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आप संतान के भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करने पर विचार कर सकते हैं, जिसमें आपको जीवनसाथी से बातचीत करनी होगी। शुभांक – 5 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 13 june)

9 धनु राशि :- आज के दिन आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहने वाला है। आपको दूसरों के सहयोग से किसी काम को करना बेहतर रहेगा, लेकिन आप किसी संपत्ति संबंधित विवाद में ढील ना बरतें, नहीं तो आपके लिए समस्या हो सकती है। यदि आप परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई फैसला लें, तो उसमें बड़े सदस्यों से बातचीत अवश्य करें और नौकरी कर रहे जातकों को प्रमोशन मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका कोई पुराना लेन-देन आपके लिए समस्या बन सकता है। शुभांक – 7 और शुभ रंग – लाल है। (Aaj ka rashifal 13 june)

10 मकर राशि :- आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप व्यवसाय के किसी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको अपने किसी काम के पूरा होने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह समय रहते पूरा हो पाएगा। आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। शुभांक – 6 और शुभ रंग – भूरा है। (Aaj ka rashifal 13 june)

11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए मान व प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके चल-अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा और आप अपनी वाणी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आप यदि आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कुछ प्रयास करेंगे, तो उनमे आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। शुभांक – 1 और शुभ रंग – नारंगी है। (Aaj ka rashifal 13 june)

12 मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा और अपने लिए सुख भोग के साधनों की भी खरीददारी कर सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन भी व्यय करेंगे। आपको शासक सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन आपको किसी बाहरी व्यक्ति से अपने मन में चल रही बातों को शेयर करने से बचना होगा, नहीं तो वह उसका फायदा उठा सकते हैं। आपको अपने मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। शुभांक – 6 और शुभ रंग – संतरी है। (Aaj ka rashifal 13 june)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button