धर्म/अध्यात्म अपडेट

Bamboo Plants Vastu Tips: घर में गलत तरीके से लगाया बांस का पौधा लाता है बर्बादी, भाग्यशाली बनने इन नियमों का करें पालन

Bamboo Plants Vastu Tips, Vastu Tips, Benefits and Vastu Placement of Bamboo Plant at Home, Bamboo plant benefits,

Bamboo Plants Vastu Tips: घर में गलत तरीके से लगाया बांस का पौधा लाता है बर्बादी, भाग्यशाली बनने इन नियमों का करें पालन
Source: Credit – Social Media

Bamboo Plants Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगाया गया बांस का पौधा भाग्यशाली बनाता है, लेकिन इससे जुड़े कुछ नियमों का पालन नहीं किया जाए तो यह आपको बर्बाद सकता है। शास्त्र में बताए गए कुछ नियमों का पालन करके यदि आप घर में बांस के पौधे लगाते हैं तो जरूरी आपको फायदा ही पहुंचेगा। चलिए जानते हैं बांस के पौधे लगाने से जुड़े नियमों के बारे में…

इन नियमों का रखें ध्यान (Bamboo Plants Vastu Tips)

1.यदि आप अपने घर में बांस का पौधा लगा रहे हैं तो आपको जय याद रखना चाहिए कि इसे हमेशा गमले में ही लगाना है। अगर इसे जमीन में लगाया जाए तो यह बहुत बड़ा हो जाएगा। यदि ऐसा होता है तो यह शुभ के स्थान पर अशुभ प्रभाव देने लगेगा।

2. घर में बांस का एक पौधा अधिकतम 2 से 3 फीट का होना चाहिए। यदि पौधा इससे अधिक बढ़ता है तो यह नकारात्मक प्रभाव देने लगता है।

3. बांस का पौधा कभी भी घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में तुलसी, केला, बांस तथा अन्य शुभ पेड़-पौधे लगाना वर्जित है।

4. वास्तु शास्त्र के अनुसार बांस का पौधा उत्तर और पूर्व दिशा में लगाने से उत्तम परिणाम मिलते हैं। इसके अलावा आप इस पौधे को उत्तर-पश्चिम दिशा में भी लगा सकते हैं।

5. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर में मौजूद बांस का पौधा कभी भी नहीं सूखना चाहिए। अन्यथा यह घर में रहने वालों के लिए अशुभ फल देता है।

6. जैसे ही बांस का पौधा सूखना शुरू हो, उस पर ध्यान देना चाहिए। यदि उसके बाद भी वह हरा न हो तो उसे हटाकर नया पौधा लगा देना चाहिए।

7. बांस का पौधा किसी भी गंदी जगह पर नहीं लगाना चाहिए। इसकी जगह इसे तुलसी और केले के फूल के साथ रखना चाहिए।

8. आप चाहें तो इसे ड्राइंग रूम या बेडरूम में भी रख सकते हैं। ऐसा करने से आपके घर और पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी।

Related Articles

Back to top button