बैतूल अपडेट

Lok Seva Kendra Irregularities: लोक सेवा केंद्र में चल रही भर्राशाही, शुल्क देकर भी समय पर नहीं मिल रही सेवाएं

Lok Seva Kendra Irregularities: मध्यप्रदेश में आम लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र, दस्तावेज और अन्य सेवाएं समय सीमा पर उपलब्ध कराने लोक सेवा केंद्र खोले गए थे। हालांकि कुछ ही समय बाद यह केंद्र भी सरकारी ढर्रे पर चलने लगे। यही कारण है कि इन केंद्रों से भी समय सीमा में दस्तावेज और प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहे हैं।

लोक सेवा केन्द्र बैतूल में व्यापक पैमाने पर हो रही अनियमितताओं और लापरवाही के संबंध में किसानों एवं ग्रामीणों द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल से शिकायतें की गई है। इन शिकायतों से सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि शुल्क लेने के बाद भी केंद्र में किस ढर्रे पर काम हो रहा है।

विधायक ने कलेक्टर को दिए निर्देश

इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विधायक श्री खण्डेलवाल ने कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी को लोक सेवा केन्द्र बैतूल की गहन जांच पड़ताल करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कलेक्टर को निर्देशित किया है कि यह सुनिश्चित किया जाएं कि आम जनता को निर्धारित समय सीमा में लोक सेवा केन्द्र से विभिन्न सेवाओं का लाभ मिल सके।

Hemant Khandelwal Statement: जनप्रतिनिधि और नौकरशाह आपसी सामंजस्य से करें काम: BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल

विधायक से की गई यह शिकायतें

उल्लेखनीय है कि ग्रामीणों एवं किसानों द्वारा लोक सेवा केन्द्र बैतूल में सेवाओं का लाभ समय सीमा में नहीं मिलने, लोक सेवा केन्द्र में आवेदन प्रस्तुत करने के 15 से 20 दिन बाद आवेदन को ऑनलाइन अपलोड करने, वहां के कर्मचारियों द्वारा अक्सर सर्वर डाउन होने की बात कह देर से आवेदन अपलोड करने सहित अन्य अनियमितताओं की शिकायत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल से की गर्ठ थी।

शासन की मंशानुरूप नहीं मिल रहा लाभ

शासन की मंशानुरूप लोक सेवा केन्द्रों से आमजन को विभिन्न सेवाओं का लाभ मिलने में हो रही परेशानी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने गंभीरता से लेकर बैतूल कलेक्टर को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। श्री खण्डेलवाल ने कलेक्टर को निर्देशित किया कि लोक सेवा केन्द्र बैतूल की गहन जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएं।

Lok Seva Kendra Irregularities: लोक सेवा केंद्र में चल रही भर्राशाही, शुल्क देकर भी समय पर नहीं मिल रही सेवाएं

मॉनीटरिंग के लिए अधिकारी करें नियुक्त

इसके साथ ही आम जनता को लोक सेवा केन्द्रों से समय सीमा में सेवाओं का लाभ दिलवाने के लिए लोक सेवा केन्द्रों की सतत मॉनीटरिंग के लिए एक अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी जाएं। जिससे लोक सेवा केन्द्रों के कामकाज में पारदर्शिता बनी रहे।

इस नंबर पर विधायक को बताएं समस्याएं

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि शासन की मंशा आमजन की समस्या एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने की है। उन्होंने आम जन से अपील की है कि लोक सेवा केन्द्र सहित अन्य किसी भी समस्या या शिकायत का निराकरण नहीं होने की स्थिति में उनके मोबाईल नम्बर 9425002559 पर वाट्सएप कर जानकारी उपलब्ध कराएं।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button