बड़ी खबरें

Weather Update : एमपी में लगातार गिर रहा तापमान, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

Weather Update : मध्यप्रदेश में तापमान के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। यहां ऐसे जिलों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जहां तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा चुका है। दूसरी ओर देश के कई राज्यों में भारी बारिश और कोहरा छाने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।

Weather Update : एमपी में लगातार गिर रहा तापमान, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

Weather Update : मध्यप्रदेश में तापमान के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। यहां ऐसे जिलों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जहां तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा चुका है। दूसरी ओर देश के कई राज्यों में भारी बारिश और कोहरा छाने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।

मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार मध्यप्रदेश में पचमढ़ी में सबसे ज्यादा ठंड बनी हुई है। बीती रात भी यहां सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा शाजापुर के गिरवर में 8.1, शहडोल के कल्याणपुर और मंडला में 9.1, सीहोर व शिवपुरी के पीपरसमा में 9.4 और कटनी के पिपरौंध में 9.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

इन स्थानों पर सबसे ज्यादा तापमान

इसके विपरीत खंडवा में सबसे ज्यादा 30.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं खरगौन में 30, बड़वानी के तालुन व खजुराहो में 29.2, नर्मदापुरम में 29.1 और रतलाम में 28.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। फिलहाल अगले 5 दिनों तक प्रदेश में कहीं कोहरा छाने की चेतावनी मौसम विभाग ने नहीं दी है।

इन राज्यों में कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 21 नवंबर की देर रात और 22 नवंबर की सुबह के दौरान; पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 22 की देर रात से 24 की सुबह के दौरान और हिमाचल प्रदेश में 23 की देर रात से 26 नवंबर की सुबह के दौरान घने कोहरे की स्थिति रहने की संभावना है। अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वी भारत के अलग-अलग इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

लक्षद्वीप में 21 नवंबर को, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 21 और 25 नवंबर को और केरल और माहे में 25 नवंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट गरज और बिजली गिरने की संभावना है।

सप्ताह के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, 21 और 22 नवंबर को असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

21 और 26 नवंबर को दक्षिण तमिलनाडु, 26 और 27 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

21-24 के दौरान निकोबार में, 21, 26 और 27 को केरल और माहे में, 25 और 27 को दक्षिण तमिलनाडु में और 26 और 27 नवंबर को रायलसीमा में भारी वर्षा होने की संभावना है।

21 नवंबर को मणिपुर और 21 और 22 नवंबर को मेघालय में छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button