बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Smuggling of Ganja : ट्रॉली बैग में गांजा ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार, बार-बार बस बदल कर दे रहे थे चकमा

  • नवील वर्मा, शाहपुर
    बैतूल जिले के शाहपुर क्षेत्र में बड़ी मात्रा में गांजा की तस्करी कर रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ट्रॉली बैग से गांजा ले जा रहे थे। यही नहीं पुलिस को चकमा देने के लिए वे थोड़ी-थोड़ी दूरी के बाद बस बदल लेते थे। इसके बावजूद पुलिस के हत्थे वे चढ़ ही गए।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि 2 लोग बड़ी मात्रा में गांजा ले जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने बसों की तलाशी शुरू की। इसकी जानकारी तस्करों को पहले ही मिल गई। इस पर वे कुंडी गांव में बस से उतर गए। इनकी सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें कुंडी गांव से गिरफ्तार किया है।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार इनके पास से 2 ट्रॉली बैग जब्त किए गए हैं। बताया जाता है कि इसमें 30 किलोग्राम से अधिक गांजा है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अमन मेरठ का और नीरज पचौरी आगरा का रहने वाला है। यह लोग थोड़ी-थोड़ी दूरी पर बस बदल लेते थे। ताकि किसी को संदेह न हो।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button