बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Auto palta : छिंदवाड़ा हाईवे पर आटो पलटा, दो लोग हुए घायल, एक की हालत गंभीर, धनगौरी बाबा मंदिर मोरखा से लौट रहे थे श्रद्धालु

• विजय सावरकर, मुलताई

छिंदवाड़ा हाईवे पर रविवार दोपहर में आटो अनियंत्रित होकर मार्ग से नीचे उतर कर पलट गया। जिसके चलते आटो सवार दो लोग घायल हो गए। ग्राम बरखेड़ पंखा के पास मार्ग से जा रहा ऑटो अनियंत्रित होकर मार्ग से नीचे उतरकर पलट गया। दुर्घटना में ऑटो में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि ऑटो चालक को हल्की चोट आई है।

रविवार को पांढुर्ना ब्लॉक के ग्राम मारूड निवासी अरुण बालपांडे अपने भांजे अनमोल पिता भास्कर हिरडकर 27 साल निवासी कामठी नागपुर के साथ धनगौरी बाबा मंदिर मोरखा ऑटो में सवार होकर गए थे। मंदिर से वापस लौटने के दौरान छिंदवाड़ा हाईवे पर ग्राम बरखेड़ पंखा के पास ऑटो चालक अंकुश बालपांडे के नियंत्रण खो देने से तेज गति से जा रहा ऑटो मार्ग से नीचे उतर कर पलट गया।

यह भी पढ़ें… tragic accident : ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, पांच की मौके पर मौत, 30 लोग घायल, 10 गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर

ऑटो के दुर्घटनाग्रस्त होने से ऑटो सवार अनमोल हिरडकर को गंभीर चोट आई ।ऑटो चालक अंकुश बालपांडे को हल्की चोट आई। दुर्घटना की सूचना पर एनएचएआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के डॉक्टर कमलेश रघुवंशी ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें… accident and beating : बरेठा घाट में फिर पलटा ट्रक, खाई में फिंकाई प्याज की बोरियां; इधर युवक की जीजा और पिता ने की बेहरमी से पिटाई

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button