मध्यप्रदेश अपडेट

Teacher Salary Payment MP: शिक्षकों को बिना ई-अटेंडेंस मिलेगा वेतन, शिक्षा मंत्री ने दिए भुगतान के निर्देश

Teacher Salary Payment MP: मध्यप्रदेश के अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश में बड़ी संख्या में ऐसे अतिथि शिक्षक थे, जिनका जुलाई एवं अगस्त माह का मानदेय ई-अटेंडेंस नहीं लगने के कारण भुगतान नहीं किया गया था। अब यह लंबित भुगतान भी जल्द हो जाएगा। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने आदेश कर दिए हैं।

गौरतलब है कि प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में शिक्षकों के साथ ही अतिथि शिक्षकों के लिए भी ई-अटेंडेंस अनिवार्य कर दी गई है। ई-अटेंडेंस का प्रारंभिक चरण होने के कारण कुछ अतिथि शिक्षकों को इसका पालन करने में दिक्कत हुई। जिससे उनके मानदेय का भुगतान नहीं हो पाया। इसके भुगतान की उनके द्वारा लगातार मांग की जा रही थी।

Teacher Salary Payment MP: शिक्षकों को बिना ई-अटेंडेंस मिलेगा वेतन, शिक्षा मंत्री ने दिए भुगतान के निर्देश

स्कूल शिक्षा मंत्री ने दिए यह निर्देश

इसे देखते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने मानदेय का भुगतान किए जाने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश पर लंबित मानदेय का भुगतान करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं। इससे अल्प मानदेय पर गुजारा करने वाले अतिथि शिक्षकों को बड़ी राहत मिल सकेगी।

ऐसे होगा लंबित मानदेय भुगत

इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी निर्देश पर अतिथि शिक्षक की शाला में उपस्थिति पंजी के आधार पर उसकी एंट्री एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर करने के लिये कहा गया है। इस प्रक्रिया के बाद इन दिवसों का मानदेय पोर्टल से जनरेट हो सकेगा।

Teacher Salary Payment MP: शिक्षकों को बिना ई-अटेंडेंस मिलेगा वेतन, शिक्षा मंत्री ने दिए भुगतान के निर्देश

केवल अभी के लिए है यह छूट

निर्देश में यह भी कहा गया है कि इस शिथिलता के बाद भविष्य में अतिथि शिक्षकों का मानदेय दिये गये पूर्व निर्देश अनुसार ई-अटेंडेंस के आधार पर ही किया जायेगा। इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

लगातार उठ रही यह मांग

दूसरी ओर अतिथि शिक्षकों द्वारा लगातार यह मांग उठाई जा रही है कि उन्हें ई-अटेंडेंस लगाने से छूट प्रदान की जाएं। इसके पीछे वे मोबाइल नहीं होने या नेटवर्क नहीं मिलने जैसे कारण बता रहे हैं। दूसरी ओर शिक्षक संगठनों द्वारा भी ई-अटेंडेंस व्यवस्था को समाप्त करने की मांग की जा रही है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button