Death In Accident : स्टेट हाईवे पर हुई ट्रैक्टर दुर्घटना में घायल ग्रामीण की हमीदिया अस्पताल में मौत

Death In Accident : स्टेट हाईट में हुई ट्रैक्टर दुर्घटना में घायल ग्रामीण की हमीदिया अस्पताल में मौत
Death In Accident : स्टेट हाईट में हुई ट्रैक्टर दुर्घटना में घायल ग्रामीण की हमीदिया अस्पताल में मौत

▪️मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़

Death In Accident : बैतूल जिले के झल्लार थाना अंतर्गत खेड़ी-परतवाड़ा स्टेट हाईवे (Khedi-Paratwada State Highway) पर केरपानी घाट में 7 जनवरी को दोपहर केरपानी का ट्रैक्टर और ट्रॉली पलट गए थे। यह ट्रैक्टर-ट्रॉली मक्का भरकर खेड़ी आ रहा था। इस बीच तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हो गया।

इस हादसे में हम्माली का काम करने वाले केरपानी निवासी पिंटू धुर्वे और फकीरा पिता किसनु धुर्वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें गंभीर अवस्था में हमीदिया अस्पताल भोपाल रेफर किया गया था। जहां 24 घंटे के बाद फकीरा पिता किसनू की उपचार के दौरान मौत हो गई। (Death In Accident)

फकीरा की मौत से केरपानी में उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं टै्रक्टर मालिक ने पुलिस के बगैर जांच के ही ट्रैक्टर उठा कर घर ले जाकर खड़ा कर दिया। बताया जाता है कि ट्रैक्टर का नम्बर भी नहीं है। मौत के बाद थाना प्रभारी झल्लार मनोज उइके ने बताया कि ट्रैक्टर की तलाश की जा रही है। मृतक गरीब आदिवासी फकीरा को न्याय मिलेगा। (Death In Accident)

इधर दुर्घटना में आदिवासी ग्रामीण की मौत के बाद केरपानी के आदिवासी ग्रामीणों में आक्रोश है। बताया जाता है ट्रेक्टर चालक की गलती से ट्रैक्टर पलटा था। चालक ढलान में ट्रैक्टर न्यूट्रल करके चला रहा था। (Death In Accident)

इस बीच अचानक ब्रेक लगाया तो ट्रैक्टर पलट गया था। मौके पर पुलिस पहुंचे इसके पूर्व ट्रैक्टर मालिक ने ट्रैक्टर उठाकर घर ले जाकर खड़ा कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि वह कानून से कहां बचकर भागेगा। जिम्मेदारों के खिलाफ विधिवत कार्यवाही की जाएगी। (Death In Accident)

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

देशदुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com