बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 12 को बैतूल आना लगभग तय

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    एक बार कार्यक्रम रद्द होने के बाद अब प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी 12 फरवरी को बैतूल आ सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान के कार्यक्रम की सूचना मिलने पर प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी हेलीपैड के लिए स्थान चयन में जुट गए हैं।

    प्रशासनिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन के पास 12 फरवरी को मुख्यमंत्री श्री चौहान के बैतूल आने की सूचना पहुंच गई है। इसके बाद अधिकारी उनके कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि वे किन-किन कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसी की रूपरेखा प्रशासन द्वारा तैयार की जा रही है।

    संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान फसल बीमा की राशि वितरण करने, पार्टी के बूथ विस्तारक कार्यक्रम में भाग लेने के अलावा कुछ निर्माण कार्यों के भूमिपूजन कर सकते हैं। इसके साथ ही जिले के लिए कोई बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं।

    अभी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए स्थान भी फाइनल नहीं हुआ है। लेकिन, संभावना व्यक्त की जा रही है कि बैतूल बाजार या बैतूल दोनों में से एक स्थान पर कार्यक्रम हो सकता है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी बैतूल बाजार और बैतूल के न्यू बैतूल स्कूल ग्राउंड में हैलीपेड के लिए स्थान का चयन करने मुआयना भी आज कर रहे हैं।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button