Betul Cyber Fraud Attemp: बुजुर्ग को साइबर फ्रॉड से बचाया, बैतूल पुलिस की फुर्ती से नाकाम हुए मंसूबे
Betul Cyber Fraud Attemp: ऑनलाइन ठगी के आए दिन नए-नए तरीके सामने आते रहते हैं। शातिर साइबर ठगों ने एक नया तरीका यह इजाद किया है कि वे बुजुर्गों को निशाना बना रहे हैं। इसकी वजह यह है कि एक तो उन्हें तकनीकी जानकारी बहुत ज्यादा नहीं होती और ठगी के इन नए-नवेले तरीकों से वे वाकिफ नहीं होते। इसलिए जल्द झांसे में आ जाते हैं।
हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिनमें बुजुर्गों को डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों का शिकार बनाकर उनसे लाखों रुपये ऐंठ लिए गए। मध्यप्रदेश के बैतूल में भी सोमवार को ऐसा ही प्रयास कुछ शातिर साइबर ठग कर रहे थे। हालांकि समय पर पुलिस को सूचना मिलने और पुलिस के तत्काल पहुंच जाने से उनकी यह कोशिश कामयाब नहीं हो सकी।

साइबर फ्रॉड का हो रहा था प्रयास (Betul Cyber Fraud Attemp)
पुलिस विभाग बैतूल के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बैतूल शहर के गंज क्षेत्र में एक वरिष्ठ नागरिक के साथ बड़े साइबर फ्रॉड का प्रयास किया जा रहा था। इस प्रयास को थाना कोतवाली बैतूल और साइबर सेल बैतूल ने त्वरित कार्रवाई और सजगता से विफल कर दिया।

इंस्टाल करवा रहे थे फर्जी बैंक ऐप (Betul Cyber Fraud Attemp)
इस मामले में साइबर ठगों द्वारा वरिष्ठ नागरिक अशोक कुमार जैन (उम्र 70 वर्ष) के मोबाइल पर फर्जी बैंक ऐप इंस्टॉल करवाने और ओटीपी प्राप्त करने की कोशिश की जा रही थी। खतरे को भांपते ही श्री जैन ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस (Betul Cyber Fraud Attemp)
सूचना मिलते ही थाना कोतवाली प्रभारी रविकांत डेहरिया अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही साइबर सेल बैतूल से दीपेन्द्र सिंह ने तत्काल तकनीकी सहायता प्रदान की।
ऐप हटवाकर दी आवश्यक जानकारी (Betul Cyber Fraud Attemp)
पुलिस टीम ने न केवल फर्जी ऐप हटवाया बल्कि श्री जैन को साइबर सुरक्षा और जागरूकता संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी। इस मामले की खास बात यह रही कि पुलिस की फुर्ती और प्रोफेशनलिज्म के कारण किसी भी प्रकार की आर्थिक हानि नहीं हुई।
- Read Also: MP Dial 112 Emergency Services: अब सिर्फ 112 डायल करें, मध्यप्रदेश में हर इमरजेंसी सेवा एक नंबर पर
पुलिस ने आम लोगों से की यह अपील (Betul Cyber Fraud Attemp)
- अनजान लिंक, ई-मेल या फाइल पर क्लिक न करें।
- ओटीपी, पासवर्ड या बैंक जानकारी किसी से साझा न करें।
- संदिग्ध गतिविधि की तुरंत थाना या साइबर सेल को सूचना दें। (Betul Cyber Fraud Attemp)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



