बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

खाई में पत्थरों से ढंकी मिली लाश, हत्या की आशंका

  • नीलेश साहू, झल्लार
    बोरगांव के जंगल में एक खाई में पत्थरों से ढंकी हुई एक ग्रामीण की लाश मिली है। ग्रामीणों और परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। झल्लार पुलिस ने सूचना मिलने पर शव खाई से निकालकर पीएम के लिए भिजवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    झल्लार थाना प्रभारी दीपक पाराशर ने ‘बैतूल अपडेट’ को बताया कि सिहार निवासी केजा पिता मंगलू आदिवासी (55) विगत 10 जनवरी से लापता था। सभी दूर तलाश लेने और नहीं मिलने पर दो दिन पहले 21 जनवरी को उसकी बेटी ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। आज सुबह बोरगांव के जंगल में शव पड़ा होने की सूचना मिली थी।

    इस पर टीम मौके पर पहुंची और तलाश की। एक गहरी खाई में केजा का शव नजर आया। उसे पत्थरों से किनारों से ढंक दिया गया था। पुलिस ने परिजनों से शिनाख्त करवाने के बाद पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    मृतक पर दर्ज थे गम्भीर अपराध
    थाना प्रभारी श्री पाराशर ने बताया कि मृतक पर उसकी 2 बीवियों की हत्या के मामले दर्ज थे। हालांकि दोनों ही मामलों में अदालत से वह बरी हो चुका था। इसके अलावा तीसरी बीबी पर भी उसने कुल्हाड़ी से हमला किया था। इसके चलते वह भी उसे छोड़ कर चली गई थी।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button