ब्रेकिंग न्यूज

PM Modi Speech Live: पीएम नरेंद्र मोदी रात 8 बजे करेंगे देश को संबोधित, यहां देखें और सुनें क्या देंगे संदेश

PM Modi Speech Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र का देश को यह पहला संबोधन है। संभावना जताई जा रही है कि इस संबोधन के दौरान वे ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रतिक्रिया देने के साथ ही आतंकवाद को लेकर पूरी दुनिया को एक बड़ा संदेश दे सकते हैं।

गौरतलब है कि अप्रैल महीने में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पर्यटकों की हत्या के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले लिए थे। इनमें 65 साल पुरानी सिंधु जल संधि को रोकना, अटारी-वाघा चेक पोस्ट बंद करना, सार्क वीजा छूट योजना के तहत जारी वीजा रद्द करना, दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में तैनात रक्षा और सैन्य सलाहकारों को पर्सोना नॉन ग्राटा घोषित करना और उच्चायोगों में पदस्थ कर्मचारियों की संख्या को 55 से घटाकर कम करना शामिल है। (PM Modi Speech Live)

यहां देखें और सुनें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन… (PM Modi Speech Live)

इसके बाद भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इसमें पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायु सेना ने हमले कर भारी तबाही मचाई थी। इसके बाद पाकिस्तान द्वारा लगातार सीमा पर गोलीबारी की जा रही थी। इनमें सेना के 2 और बीएसएफ के 2 जवान शहीद हो चुके और 60 घायल हो गए। इसके अलावा 27 नागरिकों की भी जान गई। 10 मई को दोनों देशों के बीच सीजफायर हुआ। (PM Modi Speech Live)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button