बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

बैतूल उत्तर संभाग के उप महाप्रबंधक बीएस कुशवाह सस्पेंड

  • उत्तम मालवीय, बैतूल (9425003881)
    मध्यप्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के बैतूल उत्तर संभाग में पदस्थ उप महाप्रबंधक (डीजीएम-कार्यपालन यंत्री) बीएस कुशवाह को कंपनी के मुख्य अभियंता कार्यालय से आज निलंबित कर दिया गया है। बताया जाता है कि कार्य में लापरवाही बरते जाने की एक शिकायत के आधार पर यह कार्यवाही की गई है। कार्य के सुचारू संचालन के लिए उप महाप्रबंधक विनोद सोनी को उत्तर संभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। गौरतलब है कि श्री कुशवाह पूर्व में बैतूल टाउन में कई वर्षों तक सहायक यंत्री भी रह चुके हैं। कंपनी के अधिकारियों ने निलंबन की कार्यवाही की पुष्टि की है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button