बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

दो हादसे: घाने पर काम कर रहा युवक गर्म राब से भरी कढ़ाही में गिरा, दोनों पाँव बुरी तरह झुलसे: बाइक स्लिप होने से युवक का पैर फ्रेक्चर, नागपुर रैफर

  • विजय सावरकर, मुलताई
    बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र में दो हादसे हो गए। घाने पर काम कर रहा युवक गर्म राब की कढ़ाही में गिर गया। इससे उसके दोनों पाँव बुरी तरह झुलस गए। उसका इलाज चल रहा है। दूसरी ओर सड़क हादसे में एक युवक के पैर में फ्रेक्चर आ गया है। मुलताई में प्राथमिक इलाज के बाद रैफर करने पर परिजन उसे नागपुर ले गए हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश पिता मंगरू बोबड़े (30) निवासी ढाकरवाड़ी थाना बोरदेही शनिवार रात में महेशके खेत पर गुड़ बनाने का काम चल रहा था। यहां महेश भी काम कर रहा था। इसी दौरान महेश गर्म गुड़ के राब से भरी लोहे की कढ़ाई के पास संतुलन बिगड़ने से कढाई में गिर गया।

    गर्म रब से महेश के दोनों पैर झुलस गए। परिजन रात एक बजे महेश को इलाज के लिए मुलताई सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहाँ महेश का अस्पताल में इलाज जारी है।

    काठी जोड़ के पास बाइक स्लिप, युवक हुआ घायल

    नेशनल हाइवे छिंदवाडा पर रविवार सुबह ग्राम दुनावा में ग्राम काठी जोड़ के पास रवि पिता तुलसीराय कौशिक (23) निवासी कपास्या बाइक से मजइर लेने ग्राम घाट पिपरिया जा रहा था। बाइक स्लिप होने से वह गिरकर घायल हो गया। सूचना पर चिखली कला टोल प्लाजा की एम्बुलेंस मौके पर पहुँची।

    एम्बुलेंस के डॉक्टर कमलेश रघुवंशी ने EMT संदीप इवनाती और पायलट निदेश सलाम की मदद से घायल को एम्बुलेंस से उसे मुलताई अस्पताल लाया। रवि का पैर घुटने के नीचे से टूट गया है। डॉक्टर ने इलाज कर रेफर किया है। परिजन घायल को नागपुर अस्पताल ले गए हैं।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button