बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

हादसा: एक की मौत, एक गंभीर घायल

  • अंकित सूर्यवंशी, आमला
    नागपुर-बैतूल हाइवे पर स्थित पंखा जोड़ पर एक अज्ञात चौपहिया वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब 9 बजे आमला में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापिस अपने गांव जा रहे विजय पिता कमल सरेआम निवासी जैतापुर एवं संदीप पिता बुधु सरेआम निवासी जैतापुर को ग्राम पंखा के पास एक अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में संदीप पिता बुधु सरेआम की मौके पर ही मौत हो गई वहीं विजय पिता कमल सरेआम गम्भीर रूप से घायल हो गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहाँ उक्त व्यक्ति का उपचार जारी है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button