बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटयूथ अपडेट

Junior Executive Recruitment : एयरपोर्ट अथॉरिटी में जूनियर एग्जीक्यूटिव के सैकड़ों पदों पर निकली भर्ती, 15 जून से किए जा सकेंगे online आवेदन

AAI Junior Executive Recruitment 2022: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों को एक अच्छी खबर दी है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जूनियर एक्जीक्यूटिव (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं. इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 15 जून से आधिकारिक वेबसाइट http://aai.aero पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2022 है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 400 पदों को भरा जाएगा. उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. योग्य उम्मीदवार इस भर्ती का लाभ उठा सकते हैं।

पद के लिए योग्यता और उम्र सीमा

फिजिक्स और गणित के साथ विज्ञान (बीएससी) में तीन साल की स्नातक की डिग्री या किसी भी विषय में इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल कर चुके उम्मीदवार जूनियर एग्जीक्यूटिव के इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 27 साल होनी चाहिए. ऊपरी आयु सीमा में पीडब्ल्यूडी के लिए 10 वर्ष, एससी/एसटी के लिए 5 वर्ष और ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा में 3 वर्ष की छूट दी गई है. अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

इतना है आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/महिला उम्मीदवारों को केवल 81 रुपये का भुगतान करना होगा. हालांकि दिव्यांग और एएआई में एक वर्ष की अप्रेंटिस सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रशिक्षुओं को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है.

ऐसे किया जाएगा चयन

उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और उन्हें दस्तावेज सत्यापन/वॉयस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. डीवी/वॉयस टेस्ट के लिए चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर केवल एएआई की वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे.

News Source :  https://zeenews.india.com/hindi/naukri/aai-junior-executive-recruitment-2022-notification-out-for-400-vacancy-in-airport-authority-apply-at-aai-aero/1212723

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button