Devar Bhabhi Jokes: भाभी- “मेरी तो किस्मत ही खराब है”… देवर का जवाब सुनकर ठहाका रुकेगा नहीं; पढ़ें देवर-भाभी के चटपटे जोक्स
Devar Bhabhi Jokes: जोक्स सुनने से सिर्फ हंसी नहीं आती बल्कि कई छिपे फायदे भी मिलते हैं। यह तनाव को तुरंत कम करता है और दिमाग को ताज़गी देता है। लगातार हंसी से ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है और दिल स्वस्थ रहता है। जोक्स सुनकर बातचीत में सहजता आती है और रिश्तों में नज़दीकियां बढ़ती हैं। यह कार्यस्थल पर माहौल को हल्का बनाता है जिससे प्रोडक्टिविटी बढ़ती है।
जोक्स सुनने वाले लोग कठिन परिस्थितियों में भी सकारात्मक रहते हैं। हंसी इम्यून सिस्टम को मजबूत करती है और नींद भी अच्छी आती है। कुल मिलाकर, यह छोटा-सा मनोरंजन जीवन को लंबा और खुशहाल बनाने में मदद करता है। तो आइये आज के दिन की शुरुआत करते हैं कुछ मजेदार और चटपटे (Devar Bhabhi Jokes) जोक्स के साथ…
पप्पू अस्पताल की एक नर्स से कहता है- आई लव यू
तुमने मेरा दिल चुरा लिया
नर्स (शरमा कर)- चल झूठे
दिल को तो हाथ भी नहीं लगाया
हमने तो सिर्फ ‘किडनी’ चुराई है
नर्स का जवाब सुनकर पप्पू की बोलती हो बंद गई….
नई नवेली पत्नी- सुनो जी,
मुझे तलाक चाहिए…दूसरी शादी करनी है
पति- लेकिन क्यों?
पत्नी- सोशल मीडिया पर
हमारी शादी की फोटोज को कम लाइक्स मिले हैं…..
पत्नी- फोन पे इतनी धीमी आवाज में किससे बात कर रहे हो?
पति- बहन है
पत्नी- तो फिर इतनी धीमी आवाज में किस लिए
पति- तेरी है, इसलिए…..

शादी के पहले मां ने बेटी को सलाह दी
मां- ध्यान रखना बेटी यदि पति पहली बार रूठे तो रब रूठे
दूसरी बार रूठे तो दिल टूटे
तीसरी बार रूठे तो जग छूटे
बेटी- और अगर बार-बार ही रूठता ही रहे तो
मां- निकाल डंडा मार साले को जब तक डंडा न टूटे…..
एक महिला पार्टी में गाना गा रही थी
सुरेश (मोहन से)- कितना घटिया गा रही है ये,
बेकार ही गला फाड़ रही है,
कौन है ये पागल?
मोहन- मेरी पत्नी है
सुरेश- अरे, मेरा वो मतलब नहीं था
ये गाना ही घटिया है, पता नहीं किस बेवकूफ ने लिखा होगा
मोहन- मैंने लिखा है
सुरेश के होश उड़ गए…..
- यह भी पढ़ें : Viral Jokes: टीचर- कल मैं सूरज पर लैक्चर दूंगी… पप्पू का जवाब सुन पूरी क्लास हंसी से लोटपोट, पढ़ें वायरल जोक्स
मटरू- आपने नर्स बहुत अच्छी रखी है,
उसके हाथ लगाते ही मैं ठीक हो गया
डॉक्टर- मैं जानता हूं… थप्पड़ की आवाज बाहर तक आई थी….
गर्लफ्रेंड- तुम बस काम में लगे रहते हो, मेरी तो परवाह ही नहीं करते
बॉयफ्रेंड- प्यार करने वाले किसी की परवाह नहीं करते……
भाभी- मेरी तो किस्मत ही खराब है
देवर- क्यों क्या हुआ भाभी?
भाभी- अगर मेरी शादी तुम्हारे भैया की जगह किसी राक्षस से भी हो जाती
तो भी मैं इतनी परेशान नहीं होती
देवर- हां भाभी मैं समझता हूं
खून के रिश्तों में शादियां कहां होती हैं……

भाभी- बताओ आज खाना कैसा बना था?
देवर- तुम भी न भाभी
बस लड़ने के बहाने ढूंढती हो….
टैक्सीवाला- साहब, ब्रेक फेल हो गया है,
गाड़ी रूक ही नहीं रही है
क्या करूं?
सवारी- पहले तू मीटर बंद कर दे…
- यह भी पढ़ें : Jija Sali Jokes: साली- मेरी बहन तो गाय है गाय… जीजा का जवाब सुन साली ने धो डाला, पढ़ें आज के वायरल जोक्स
पप्पू- तुमने तो कहा था कि यहां घुटने भर ही पानी है,
लेकिन मैं तो डूबने वाला था
गप्पू- यार मैंने सुबह बतखों को इस पानी से गुजरते हुए देखा था
उनके तो घुटने तक ही पानी था…..
एक कंजूस पिता का बेटा अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर गया
पिता (गुस्से में)- गधे डेट पर कितने रुपए खर्च किए तुने?
बेटा – 500 रुपए
पिता- 500 रुपए खर्च करते हुए तुझे शर्म नहीं आई
बेटा- वो इतने ही लेकर आई थी…..

डॉक्टर- सुरेश कल तुम अपने परिवार वालो से मिल सकते हो
सुरेश- लेकिन मेरे परिवार वाले तो सारे मर चुके हैं
डॉक्टर- मुझे मालूम है, तभी तो कहा है…..
टीचर- बच्चों आप सब के एग्जाम आने वाले है, इसलिए
आज हम इंग्लिश पढ़ेंगे
चिंटू- ओके मैम
टीचर- A से Apple के अलावा और A से क्या होता है?
चिंटू- A से Aise न मुझे तुम देखो, सीने से लगा लूंगा
चिंटू का जवाब सुनकर टीचर के होश उड़ गए…..
डिस्क्लेमर – इस कैटेगिरी में प्रस्तुत जोक्स और चुटकुले विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तथा इंटरनेट पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका उद्देश्य केवल पाठकों को मुस्कुराना और मनोरंजन करना है। हमारा किसी भी जाति, धर्म, समुदाय, वर्ग, रंग, लिंग या व्यक्ति की भावनाओं को आहत करने या उनका मज़ाक उड़ाने का इरादा बिल्कुल नहीं है।
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



