मनोरंजन अपडेट

Funny Jokes: बीवी- अगर मैं तुम्हें छोड़कर चली गई, तो तुम क्या करोगे? पति का जवाब सुन नहीं रूकेगी हंसी….

Funny Jokes: Wife- If I leave you, what will you do? Will not stop laughing after hearing husband's answer...

Funny Jokes: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Funny Jokes)

बीवी- अगर मैं तुम्हें छोड़कर चली गई, तो तुम क्या करोगे?
पति- मैं तो पागल हो जाऊंगा।
बीवी- मतलब दूसरी शादी तो नहीं करोगे?
पति- पागल कुछ भी कर सकता है।

युवक- ऑर्डर काहे नही पहुंचा बे?
कंपनी वाला- देखिए सर, पहले तो आप नम्रता से बात कीजिए
युवक- हां तो कराओ
कंपनी वाला- मेरा मतलब है शांति से बात कीजिए
युवक- हां तो दुन्नों से बात करवाओ,,
हम डरते हैं का बे…

लड़की वाले शादी के लिए देखने आ रहे थे।
पापा- बेटा लड़की वाले आ रहे हैं,
उनके सामने थोड़ी लंबी-लंबी फेंकना।
लड़की वालों के आते ही बेटा बोला-
पापा जरा चाबी देना, वो प्लेन धूप में खड़ा
कर दिया है, अंदर कर देता हूं।

सुनो जी, मैंने नए डिटर्जेन्ट से अपना नया सूट धोया
और वो छोटा हो गया। अब क्या करूं ?
पति- उसी डिटर्जेन्ट से नहा भी ले फिर फिट आ जाएगा।

पत्नी गुस्से से- देख लेना
आपको नर्क में भी जगह नहीं मिलेगी,
पति- न मिले मुझे हर
जगह तुम्हारे साथ जाना भी नहीं है।

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button