Betul Crime News: पेरोल पर छूटते ही हो गया था फरार, 10 साल बाद हत्या का दोषी गिरफ्तार, औरंगाबाद से दबोचा
Betul Crime News: He absconded as soon as he was released on parole, after 10 years the murder convict was arrested, caught from Aurangabad

Betul Crime News: हत्या के एक पुराने मामले में सजा पाए आरोपी को पुलिस ने करीब एक दशक बाद दबोच लिया है। पेरोल पर बाहर आने के बाद फरार हुआ यह आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर था, लेकिन अब मुलताई पुलिस की सतर्कता और लगातार प्रयासों से उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
मुलताई पुलिस को बड़ी सफलता
बैतूल जिले में अपराधियों पर नियंत्रण और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी व एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में गठित टीम ने इस पुराने मामले में अहम सफलता हासिल की।
हत्या के मामले में था फरार
मुलताई थाना क्षेत्र की मासोद चौकी के अंतर्गत आने वाले ईटावा निवासी इठोल कंगाले, पिता सोनसा कंगाले, उम्र 42 वर्ष, के खिलाफ हत्या के मामले में सजा हो चुकी थी। सजा के बाद वह पेरोल पर बाहर आया था, लेकिन वापस जेल नहीं लौटा और फरार हो गया। इस मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने सीआरए क्रमांक 1286/2012 में गिरफ्तारी वारंट जारी किया था, जो 18 अप्रैल 2023 को मुलताई थाने को मिला था।
10 साल तक पुलिस को चकमा देता रहा
आरोपी लंबे समय तक फरार रहा और पुलिस की गिरफ्त से बचता रहा। उसकी तलाश में पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय रखा गया था। आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।
- यह भी पढ़ें : Outsourcing Employees Protest: बैतूल में आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन, अलग कानून और निगम गठन की उठी मांग
औरंगाबाद में घेराबंदी कर पकड़ा
विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और औरंगाबाद में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तारी आसान नहीं थी, लेकिन टीम ने उसे कड़ी मशक्कत के बाद दबोच लिया। इसके बाद 21 अप्रैल 2026 को आरोपी को सीजीएम न्यायालय बैतूल में पेश किया गया।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार के साथ उपनिरीक्षक अमित पवार, प्रधान आरक्षक वलराम सरेयाम, रामकृष्ण सिलारे, हाकम सिंह, आरक्षक शिवराम और आरक्षक मेहमान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- यह भी पढ़ें : Betul Crime News: बैतूल में नौकरी के नाम पर डेढ़ लाख से ज्यादा की साइबर ठगी; हत्या और डकैती के फरार आरोपियों पर इनाम घोषित
अपराधियों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई
बैतूल पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और फरार आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



