यूटिलिटी अपडेट

Aadhaar Mobile Number Verify: आधार कार्ड वालों के लिए बड़ी खबर, लिंक्ड मोबाइल नंबर और ईमेल के लिए उठाया ये कदम

Aadhaar Mobile Number Verify, Verify Email, Mobile Number, Aadhaar Services, Aadhaar Card Verification, Aadhaar card update online, UIDAI,

Aadhaar Mobile Number Verify: आधार कार्ड वालों के लिए बड़ी खबर, लिंक्ड मोबाइल नंबर और ईमेल के लिए उठाया ये कदम
Source: Credit – Social Media

Aadhaar Mobile Number Verify: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने उपयोगकर्ताओं के लाभों को ध्यान में रखते हुए निवासियों को आधार के साथ जुड़े उनके मोबाइल नंबर और ईमेल आदि को सत्यापित करने की अनुमति दी है।

UIDAI के संज्ञान में आया था कि कुछ मामलों में लोगों को इसके बारे में पता नहीं था या यह निश्चित नहीं था कि उनका कौन सा मोबाइल उनके आधार से जुड़ा हुआ है। इसलिए, लोगों को चिंता थी कि आधार ओटीपी किसी दूसरे मोबाइल नंबर पर तो नहीं जा रहा है। अब, इस सुविधा के साथ लोग इन्हें बहुत सरलता के साथ देख सकते हैं।

इस सुविधा का लाभ आधिकारिक वेबसाइट (https://myaadhaar.uidai.gov.in/) पर या mAadhaar ऐप के माध्यम से ‘वेरिफाई ईमेल/मोबाइल नंबर‘ फीचर के तहत उठाया जा सकता है। इसे लोगों के लिए यह सत्यापित करने के लिए डेवलप किया गया है कि उनका ईमेल/मोबाइल नंबर संबंधित आधार के साथ जुड़ा हुआ है।

यह फीचर लोगों को इसकी पुष्टि करती है कि उनकी जानकारी के तहत उनका ईमेल/मोबाइल नंबर केवल संबंधित आधार के साथ ही जुड़ा हुआ है। किसी विशेष मोबाइल नंबर के लिंक न होने की स्थिति में भी यह निवासी को अधिसूचित करता है और निवासी को जानकारी देता है कि यदि वे चाहें तो मोबाइल नंबर को अपडेट करने के लिए आवश्यक कदम उठा सकते हैं।

ऐसी स्थिति में जब मोबाइल नंबर पहले से ही सत्यापित है तो निवासियों को एक मैसेज दिखाई देगा, जैसे ‘‘आपके द्वारा प्रविष्ट मोबाइल नंबर पहले ही हमारे रिकॉर्ड के साथ सत्यापित है’’, जो उनके स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

ऐसी स्थिति में, जब किसी निवासी को मोबाइल नंबर याद नहीं है जो उसने नामांकन के समय दिया था, तो वह Myaadhaar पोर्टल या mAadhaar ऐप पर आधार सत्यापन फीचर पर मोबाइल नंबर के अंतिम तीन अंकों की जांच कर सकता है।

यदि कोई व्यक्ति अपने ईमेल/मोबाइल नंबर को आधार के साथ लिंक करना चाहता है या अपना ईमेल/मोबाइल नंबर अपडेट करना चाहता है तो वह सबसे समीप के आधार केंद्र पर जा सकता है। (Aadhaar Mobile Number Verify)

Related Articles

Back to top button