बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

स्वर्णकार समाज ने नवागत टीआई का पौधा देकर किया सम्मान, थाना परिसर में किया पौधारोपण

• निखिल सोनी, आठनेर
बैतूल जिले के आठनेर नगर के स्वर्णकार समाज इकाई के समाजसेवियों द्वारा नवागत थाना प्रभारी अजय सोनी को पौधा भेंटकर विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उनका सम्मान भी किया गया। सभी समाजसेवियों के द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर थाना परिसर में पौधारोपण किया गया।

यह भी पढ़ें… World Environment Day : पानी के लिये दो सैकड़ा श्रमदानियों ने पसीना बहाकर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, तालाब से निकाली 3 ट्रॉली मिट्टी

इस दौरान आदित्य सिक्केवाल, सुरेंद्र स्वर्णकार, महेश सोनी, नरेन्द्र सोनी, सतीश सोनी, निखिल सोनी, राजेश सोनी, संदीप ढोमने, प्रमोद सोनी, संजय सोनी सहित सभी समाजिक बंधुओं के द्वारा थाना प्रभारी को शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में स्वर्णकार समाज के सभी समाजसेवी मौजूद रहे।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button