Betul News : लहूलुहान हालत में मिला युवक, अस्पताल ले जाते समय मौत, हत्या की आशंका
Betul News: Youth found in bloody condition, died while being taken to hospital, suspicion of murder
Betul News : (मुलताई)। बैतूल जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम गुड़ी में एक युवक गंभीर हालत में पड़ा मिला। युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल ला रहे थे रास्ते में ही मौत हो गई। युवक की हत्या होने की आशंका जताई है।
साईंखेड़ा थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर ने बताया कि मंगलवार शाम को थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ी का निवासी बुधराव पिता मनी इवने 18 वर्ष गाँव की आगनवाड़ी के पास गंभीर हालत में पड़ा मिला। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुँचे। वहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक के सिर में चोट के गंभीर निशान मिले गई है।
- यह भी पढ़ें: Betul Police Action : अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा, 2.25 लाख की शराब और महुआ लाहन किया नष्ट
पुलिस ने युवक की हत्या होने की आशंका जताई है। मृतक का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण सामने आएगा।
- यह भी पढ़ें: Betul Samachar : पुलिस ने दी चेतावनी- होली पर किया हुड़दंग तो होगी सख्त कार्रवाई, चप्पे-चप्पे पर रहेंगे जवान
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




