बड़ी खबरेंदेश/विदेशधर्म/अध्यात्म अपडेटबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Invitation : ध्वज लेकर स्कूटी पर निकली युवतियां और महिलाएं, जन आह्वान बाइक रैली से दिया हनुमान जन्मोत्सव का न्यौता

  • विजय सावरकर, मुलताई
    विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वाधान में गुरुवार शाम में नारी शक्ति ने जन आव्हान बाइक रैली निकालकर आमजन को हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया। रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ नगर के युवाओं ने भी सहभागिता दर्ज कराई।

    Good News : दद्दा की जयंती पर हनुमान डोल जाने रहेगी निःशुल्क बस व्यवस्था, विशाल स्तर पर होगा भंडारा

    बाइक रैली बजरंग दल चौक से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से गुजर कर ग्राम कामथ होकर बस स्टैंड से गुजरकर फव्वारा चौक पर समाप्त हुई। बजरंग दल के जिला मंत्री गगन साहू, भाजपा के विशाल डोंगरे, गौक्रांति दल के सचिन विश्वकर्मा ने बताया तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत प्रथम दिन नगर आव्हान रैली का आयोजन किया। शुक्रवार को सुंदर कांड पाठ,आतिशबाजी की जाएंगी।

    Shri Mehandipur Balaji : बैतूल में रथ पर निकलेंगे श्री मेहंदीपुर बालाजी, भक्त देंगे मनोकामना की अर्जियां, वे पहुंचाई जाएंगी बालाजी धाम

    शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा के आयोजन के बाद भंडारा प्रसादी का कार्यक्रम होंगा। जन्मोत्सव कार्यक्रम गौक्रांति दल सहित सभी हिंदू संगठनों का सहयोग रहेगा। गुरुवार को रैली के आयोजन में बजरंग दल के ऋषि साहू, कृष्णा पवार, गजनी साहू सहित अन्य बजरंग दल कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

    लमटी वाले श्री हनुमान दद्दा: यहां आते ही ठीक हो जाती हर बीमारी, दूर हो जाती बाधाएं

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button