हद है… तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही महिला, समझाइशें भी बेअसर, बजरंग दल ने उठाया मुद्दा
▪️ निखिल सोनी, आठनेर
बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली तीन बच्चों की मां 8 महीने से कथित प्रेमी के साथ रह रही है । महिला के पति के द्वारा कई बार पत्नी को समझाईश भी दी गई, लेकिन वह घर आने को तैयार नहीं है। मां के बगैर बच्चे परेशान हो गए हैं। सोमवार को बजरंग दल ने यह मुद्दा उठाया है। संगठन ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर बच्चों को उनकी मां से मिलाने की मांग की है। इसके साथ ही युवक पर कार्यवाही की मांग भी की है।
बजरंग दल के विभाग संयोजक कृष्णकांत गावंडे के नेतृत्व में महिला के परिजनों और कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी आठनेर को ज्ञापन सौंपा। महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी को आठनेर का युवक बहलाकर आठ माह पहले ले गया था। तभी से वह तीनों बच्चों को छोड़कर अपने कथित प्रेमी के साथ रह रही है।
मां के बगैर बच्चे परेशान हो गए हैं। बच्चों ने भी पुलिस थाना पहुंचकर आवेदन दिया है। महिला के पति ने बताया कि कबाड़ी का काम करने वाले युवक ने उसकी पत्नी को अपने साथ रखा है। वह इस मामले को लेकर 8 महीने से थाने के चक्कर लगा रहा है। इसके बावजूद कोई भी कार्यवाही नहीं हुई। इसलिए अब 181 पर शिकायत की और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की मदद से थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन सौंपते हुए बजरंग दल के विभाग संयोजक कृष्णकांत गावंडे, भवानी गावंडे, राहुल गुजरे, मोहित लोहार, रवि लोखंडे, राहुल धाकड़, सूरज ठाकुर, शुभम गावंडे, डैनी राठौर, राहुल धाकड़, संयम राठौर, कुलदीप आजाद, महादेव नन्हे, संपत, नन्हे, युवराज साराटकर, रोशन गीद, राजवीर धाकड़ समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- Read Also : Chhota Mahadev Bhopali : सावन मास के तीसरे सोमवार को बोल बम के जयकारे से गूंजा शिवधाम भोपाली
▪️ यह खबर आपने पढ़ी लोकप्रिय समाचार वेबसाइट http://betulupdate.com पर…



