बड़ी खबरेंतकनीक अपडेटदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Maruti की ये SUV मचा रही बवाल! कीमत 5 लाख रुपए से भी कम; 25km से ज्यादा का माइलेज, लोग बोलें- इसी का था इंतजार

New Maruti Suzuki S Presso

New Maruti Suzuki S Presso: मारुति सुजुकी ने नई एस-प्रेसोज लॉन्च कर दी है. इसमें नेक्स्ट जेन के-सीरीज 1.0L डुअल जेट, डुअल वीवीटी इंजन दिया गया है. इसमें Idle-स्टार्ट-स्टॉप तकनीक भी दी गई है. नई एस-प्रेसो का Vxi(O) और Vxi+(O) AGS वेरिएंट 25.30 किमी/लीटर, Vxi और Vxi+ MT वेरिएंट 24.76 किमी/लीटर और Std तथा Lxi MT वेरिएंट 24.12 किमी/लीटर की बढ़ी हुई ईंधन दक्षता दे सकता है.

यह भी पढ़ें… Sarkari Naukri 2022 : MP में 12वीं पास युवतियों और महिलाओं के लिए निकली बंपर वैकेंसी, इन पदों को भर रही सरकार, देखें पूरी जानकारी

नई S-PRESSO में सभी AGS वेरिएंट में अब  हिल होल्ड असिस्ट के साथ ESP मिलता है. इसके Vxi+ और Vxi+(O) वेरिएंट में इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs (आउटसाइड रियर-व्यू मिरर) मिलते हैं. नई S-Presso का इंजन पहले से ज्यादा एफिशिएंट और रिफाइंड है.

यह भी पढ़ें… Crassula Plant : ‘पैसों के चुंबक’ के नाम से मशहूर यह पौधा लगाते ही खत्‍म हो जाती है पैसों की तंंगी, मनी प्‍लांट से भी तेज है इसका असर

इसका नेक्स्ट जेन के-सीरीज़ 1.0L डुअल जेट इंजन 49kW@5500rpm पावर और 89Nm@3500rpm का टार्क जनरेट करने में सक्षम है. कंपनी का कहना है कि नई S-Presso में कमांडिंग ड्राइव व्यू, डायनेमिक सेंटर कंसोल, बड़ा केबिन स्पेस और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ बोल्ड एसयूवी का फील मिलता है.

यह भी पढ़ें… Tata nexon suv : टाटा की इस एसयूवी की कीमत काफी कम, सेफ्टी भरपूर, साथ ही कई आकर्षक फीचर्स

दमदार हैं इसके सेफ्टी फीचर | New Maruti Suzuki S Presso

इसमें सेफ्टी से जुड़े भी कई फीचर्स मिल जाते हैं. नई एस-प्रेसा में डबल एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, प्री-टेंशनर और फोर्स लिमिटर फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर के साथ फ्रंट सीटबेल्ट, हाई-स्पीड अलर्ट सिस्टम, सभी वेरिएंट में रिवर्स पार्किंग सेंसर (स्टैंडर्ड) और हिल होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी) जैसे फीचर्स मिल जाते हैं. बता दें कि नई 2022 Maruti Suzuki S Presso की कीमत 4.25 लाख रुपये से 5.99 लाख रुपये तक जाती है.

यह भी पढ़ें… Bajaj Pulsar 125 : कहर बरपा रहा पल्सर का नया वेरिएंट, लुक देख-बोले लोग कहीं नजर ना लग जाए, कीमत है स्‍कूटर से भी कम !

सभी वेरिएंट की यह है कीमत 

• Std. MT- 4.25 लाख रुपये
• Lxi MT- 4.95 लाख रुपये
• Vxi MT- 5.15 लाख रुपये
• Vxi+ MT- 5.49 लाख रुपये
• Vxi (O) AGS- 5.65 लाख रुपये
• Vxi+ (O) AGS- 5.99 लाख रुपये

नए एस-प्रेसो को पेश करते हुए मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड में मार्केटिंग एंड सेल्स विभाग के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक शशांक श्रीवास्तव ने कहा, “एस-प्रेसो ने अपने बोल्ड एसयूवी वाले डिजाइन के साथ अपने लिए एक मजबूत जगह बनाई है. लगभग तीन सालों की छोटी अवधि के भीतर, हमने एस-प्रेसो की 202,500 से अधिक इकाइयां बेची हैं.” उन्होंने कहा कि नई एस-प्रेसो बेहतर ईंधन दक्षता देगी और ग्राहकों को बेहतर ड्राइव अनुभव मिलेगा।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button