बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
बेहद दुःखद : बकरी चराने गई थी 8 साल की मासूम, डैम के पास गड्ढे में डूबने से मौत, भारत भारती में आज सुबह हुआ हादसा

बैतूल। एक दर्दनाक हादसे में बकरी चराने गई एक 8 साल की मासूम की डैम के पास स्थित पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा आज सुबह जिला मुख्यालय के समीप भारत भारती में हुआ। मासूम की मौत से पूरा परिवार गमगीन हो गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
108 एंबुलेंस सेवा के योगेश पवार ने बताया कि भारत भारती निवासी तपस्या पिता राजेश मरकाम आज सुबह बकरी चराने गई थी। इस बीच भारत भारती में बने डैम के पास बने गड्ढे में गिरने से मासूम की मौत हो गई। साथ में गए अन्य बच्चों ने इसकी खबर परिजन को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा बच्ची को गड्ढे से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा तपस्या को मृत घोषित कर दिया गया।



