बड़ी खबरेंबैतूल अपडेट

Betul Crime News : जिन दोस्तों के सहारे लेना चाहता था बदला, उन्हीं ने कर दी हत्या, अंधे कत्ल का पर्दाफाश

Betul Crime News : बैतूल। जिले के आठनेर थाना क्षेत्र में हुए युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। युवक की हत्या उसी के दोस्तों ने की थी। मृतक इन दोस्तों के सहारे अपने माता-पिता की मौत का बदला लेना चाहता था। लेकिन, उन दोस्तों ने कुछ हजार रुपयों के लिए उसे ही मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 मई को मांडवी के पास ढोंढखेड़ गांव रोड पर कस्तूरचंद बोरवन के खेत में पानी के टांके में युवक की लाश पड़ी मिली थी। शव के सिर पर पत्थर रखा हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मर्ग जांच प्रारंभ की गई। जांच में पाया गया कि मृतक के सिर को टांके के पानी में पत्थर से दबा दिया गया था।

मृतक की शिनाख्त लवलेश पिता भगवंतराव इवने उम्र 19 साल निवासी रेणुका खापा हाल आष्टी थाना आठनेर के रुप में की गई। पुलिस ने उसके दोस्त एवं बहन से पूछताछ कर संदेह के आधार पर शुभम पिता राजू घोरसे उम्र 18 साल निवासी ईदगाह नगर आठनेर और सूरज पिता विनोद शनिसरे उम्र 20 साल निवासी ग्राम धामोरी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। दोनों ने लवलेश उर्फ विकास की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

मृतक लेना चाहता था कट्टा

आरोपियों ने बताया कि मृतक के माता-पिता की एक वर्ष पूर्व हत्या हुई थी। जिसका बदला लेने के लिए वह कट्टा (बंदूक) लेना चाहता था। शुभम एवं सूरज ने कट्टा दिलाने के लिए उससे 19000 रुपये का लेन-देन किया था। लवलेश बार-बार कट्टा दिलाने या पैसे वापस देने की बात कह रहा था। लेकिन, आरोपियों ने पैसे खर्च कर दिए थे।

छुटकारा पाने कर दी हत्या (Betul Crime News)

बार-बार पैसे मांगने से छुटकारा पाने के लिए दोनों ने योजना बनाकर मृतक को आठनेर बुलाया। इसके बाद कट्टा दिलाने का कहकर घटनास्थल सुनसान स्थान पर ले गए। दोनों ने रस्सी से उसका गला घोंट दिया और पानी के टांके में सिर पर पत्थर रखकर भाग गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button