मध्यप्रदेश अपडेट

IPL Satta : आईपीएल सट्टा के आरोप में 6 और जुआ फड़ से 4 लोगों को किया गिरफ्तार

IPL Satta: 6 people arrested for IPL betting and 4 for gambling.

टीकमगढ़। IPL Satta टीकमगढ़ कोतवाली थाने में गुरुवार को एडिशनल एसपी ने आईपीएल सट्टा और जुए के मामले का खुलासा किया। पुलिस ने आईपीएल सट्टा के आरोप में 6 और जुआ फड़ से 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। जुआ के मामले में चार आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की कब्जे से नकदी, मोबाइल, कार सहित 12 लाख 50 हजार रुपए का मसरूका जप्त किया

आईपीएल सटोरियों के खिलाफ पुलिस की एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। चार दिन पहले देहात थाना पुलिस ने आईपीएल सट्टा के आरोप में 6 लोगों को पकड़ा था। पुलिस के एक्शन से सट्टा और जुआ खिलाने वालों में हड़कंप मच गया है।

एडिशनल एसपी सीताराम ससत्या ने बताया कि एसपी रोहित काशवानी के निर्देश पर आईपीएल सट्टा और जुआ के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। आज आईपीएल सट्टा के आरोप में 26 वर्षीय लक्ष्मीकांत राजपूत निवासी अजनोर थाना बड़ागांव, 23 वर्षीय केशवेंद्र परमार निवासी अजनोर, 23 वर्षीय शाहबाज खान निवासी बड़ागांव धसान, 30 वर्षीय राहुल यादव निवासी विनोद कुंज टीकमगढ़, 32 वर्षीय प्रशांत तिवारी निवासी एकता कॉलोनी और 28 वर्षीय अमित यादव निवासी विनोद कुंज को गिरफ्तार किया गया है।

इसके अलावा जुआ के आरोप में 38 वर्षीय राहुल जैन निवासी अनंतपुरा थाना देहात, 30 वर्षीय सुनील जैन निवासी मजार जैन मंदिर के पास, 32 वर्षीय हितेश सिंधी निवासी मोटे का मोहल्ला और 38 वर्षीय आशीष जैन निवासी जैन मंदिर के सामने को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि जुआ के आरोप में चार आरोपी मौके से फरार हो गए। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। नकदी, मोबाइल सहित 12 लाख 25 हजार जप्त पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 7 मोबाइल फोन, एक बलेनो कार, 2 लाख 15 हजार रुपए नकद सहित 12 लाख 25 हजार रुपए का मसरूका जप्त किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश कर दिया है।

 

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहेbetulupdate.comसे | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करेंbetulupdate.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button