मनोरंजन अपडेट

Srk-Aryan Direction : आर्यन खान ने की निर्देशन की शुरुआत, पहली बार में ही किया अपने सुपरस्टार डैड शाहरुख खान को डायरेक्ट

Srk-Aryan Direction: Aryan Khan made his directorial debut, directed his superstar dad Shah Rukh Khan for the first time.

Srk-Aryan Direction : आर्यन खान ने की निर्देशन की शुरुआत, पहली बार में ही किया अपने सुपरस्टार डैड शाहरुख खान को डायरेक्ट

Srk-Aryan Direction : दर्शक शाहरुख खान को पर्दे पर देखने के लिए जितना बेसब्री से इंतजार करते हैं, उतने ही एक्साटइेड ये देखने के लिए भी हैं कि उनके बच्चे उनकी विरासत को कैसे आगे ले जाएंगे। इस कड़ी में हम फैन्स के लिए एक नई अपडेट के साथ सामने आए हैं जो शाहरुख के सबसे बड़े बेटे आर्यन खान से जुड़ी हुई हैं। दरअसल, हाल ही में आर्यन खान ने अपनी पहली एड फिल्म शूट की है जो एक तरह से डायरेक्शन में उनका डेब्यू भी हैं। दिलचस्प बात ये है कि इस वीडियो में शाहरुख खान की झलकियां दिखाई दी हैं।

हाल ही में, आर्यन खान ने अपने दोस्तों बंटी और लेटी के साथ अपने लक्ज़री स्ट्रीटवियर ब्रांड के बारे में फैंस को हिंट देते हुए अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। जैसा कि इस छोटे से वीडियो में शाहरुख खान की झलक देखी जा सकती हैं। आर्यन ने आने वाले 24 घंटों में इस पूरी एड फिल्म को देखने के लिए लोगों का उत्साह बढ़ा दिया है। यह वास्तव में आर्यन के लिए खुशी का एक बेहद खास पल है क्योंकि उन्हें अपने पहले डायरेक्टोरियल प्रोजेक्ट में अपने पिता को निर्देशित करने का मौका मिला है।

इससे पहले आर्यन ने सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि उन्होंने अपने पहले प्रोजेक्ट के लेखन का काम पूरा कर लिया हैं। ये एक सीरीज है जो उनके द्वारा निर्देशित और दिखाई जाएगी। 2023 में इस सीरीज के फ्लोर्स पर जाने की उम्मीद है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button