बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

कुंडी रेलवे गेट के पास कार-बाइक की भिड़ंत, पति-पत्नी गम्भीर (देखें वीडियो)

  • नवील वर्मा, भौंरा
    नेशनल हाइवे 69 पर कुंडी गेट के पास कार और बाइक भिड़ंत में बाइक सवार पति-पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले 108 से शाहपुर अस्पताल भेजा गया। गम्भीर हालत होने से उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभातपट्टन निवासी पंकज पिता रमेश नायक ( 25) पत्नी यशोदा नायक (22) के साथ ससुराल ग्राम भुमकाढाना जा रहा था। इसी दौरान कुण्डी गेट के पास इटारसी से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों का प्राथमिक उपचार कर शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गम्भीर होने से दोनों को जिला अस्पताल रैफर किया है। बताया जाता है कि महिला को सीने में एवं हाथ में चोट आई है। वहीं पुरुष को एक पैर एवं सिर पर चोट आई है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button