देश/विदेशबड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

घटिया निर्माण की शिकायत पर उपयंत्री ने रूकवाया काम, विधायक प्रतिनिधि और वार्डवासियों ने की थी शिकायत

आठनेर (betul update)। नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बस स्टैंड से बैतूल मार्ग पर सौंदर्यीकरण के तहत सड़क निर्माण कार्य शुरू है। ठेकेदार राधेश्याम अग्रवाल के द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। इसमें गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखे जाने की शिकायत मिली थी। इस पर नगर परिषद के उपयंत्री ने यह कार्य रुकवा दिया है।

विगत 15 जुलाई को वार्डवासियों ने मामले की शिकायत की थी। इस पर विधायक प्रतिनिधि तरुण मानकर ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि गुणवत्ताहीन सीमेंट कांक्रीट सड़क बनाई जा रही थी।

विधायक प्रतिनिधि तरुण मानकर ने इसकी शिकायत उपयंत्री से की। कार्य स्थल पर पहुंचे नप उपयंत्री को भी कार्य में गुणवत्ता नहीं दिखाई दी। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और ठेकेदार को कार्य बंद करने निर्देश दिए।

गुणवत्ता से कार्य करने निर्देश दिए

नप क्षेत्र में बैतूल रोड पर सौंदर्यीकरण कार्य शुरू है। विधायक प्रतिनिधि की शिकायत पर जांच करेंगे।
पंकज जैन, उपयंत्री, नप, आठनेर

ठेकेदार नहीं कर रहा गुणवत्ता से कार्य

नप द्वारा स्वीकृत कार्य ठेकेदार गुणवत्ता से नहीं कर रहे हैं। हम विधायक निलय डागा के साथ कलेक्टर को शिकायत करेंगे।
तरूण मानकर, विधायक प्रतिनिधि, नगर परिषद आठनेर

यह खबर आपने लोकप्रिय समाचार वेबसाइट https://www.betulupdate.com/ पर पढ़ी।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button