बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

हर्ष भुसारी ने की NSUI के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े से मुलाकात

बैतूल। मध्यप्रदेश एनएसयूआई (NSUI) के छात्र नेता हर्ष भुसारी ने बैतूल जिले की नई एनएसयूआई (NSUI) कार्यकारणी के गठन को लेकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व वर्तमान में विधायक विपिन वानखेड़े से इंदौर में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संगठन सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

सूत्रों के मुताबिक हर्ष भुसारी का नाम भी NSUI जिला अध्यक्ष के रूप में सामने आया है। अप्रैल के आखरी हफ्ते तक प्रदेश कार्यकारिणी व मई तक जिला कार्यकारिणी बनाई जानी है। इसे लेकर उठापटक और जोर आजमाइश भी शुरू हो चुकी है।

बताया जाता है कि हर्ष भुसारी, विपिन वानखेड़े के खास माने जाते हैं और विपिन वानखेड़े भले ही वर्तमान में अध्यक्ष नहीं हैं, लेकिन वे कार्यकारणी बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इसी वजह से वे भी यही चाहेंगे कि उनके लोगों को जिम्मेदारी दी जाए।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button