बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमनोरंजन अपडेटमहिला जगत/बाल जगतवायरल अपडेट

music album : सारिका का म्यूजिक एल्बम ‘नशा’ मचा रहा धमाल, सामाजिक बुराई के उन्मूलन में भी बन रहा सहयोगी

मध्यप्रदेश शासन के सामाजिक न्याय विभाग के उपसचिव शीलेंद्र सिंह ने भारत सरकार का नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू के वीडियो एल्बम ‘नशा’ का विमोचन मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल में किया। इस अवसर पर शीलेन्द्र सिंह ने कहा कि नशामुक्ति के मानसिक प्रयासों को रूचिकर बनाने सारिका का प्रयास सराहनीय है। ये गीत नशामुक्ति के मनोवैज्ञानिक प्रयासों में मददगार हो सकेंगे।

सारिका ने बताया कि इस एल्बम में मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाये जा रहे नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत आम लोगों को नशे की बुराई बताने और इससे दूर रहने के लिये गीतों एवं नृत्यों के माध्यम से संदेश दिया गया है। गीतों की रचना, संगीत एवं गायन सारिका घारू द्वारा किया गया है।

सारिका ने बताया कि उन्होंने समाज के प्रति अपने उत्तदायित्व को निभाते हुये बिना किसी बाहरी मदद के स्वयं के व्यय पर इस एल्बम को तैयार किया है। इन गीतों को मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत उपयोग किया जा सकेगा। नीचे देखें और सुनें सारिका का म्यूजिक एल्बम…

 

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button