बड़ी खबरें

Salman Katrina Video: विक्‍की कौशल को छोड़ सलमान के साथ जमकर नाची कैटरीना, टिप-टिप बरसा पानी पर लगाई आग, देखें वीडियो

Salman Katrina Video: विक्‍की कौशल को छोड़ सलमान के साथ जमकर नाची कैटरीना, टिप-टिप बरसा पानी पर लगाई आग, देखें वीडियो

Salman Katrina Video: सभी चाहते थे कि सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी बने, लेकिन कैटरीना को विक्‍की कौशल से मोहब्बत थी और दोनों ने शादी भी कर ली। लेकिन अब फिर से कैटरीना और सलमान की जोड़ी चर्चा में आई है। दरअसल इंटरनेट पर सलमान और कैटरीना कैफ का मस्ती भरा एक वीडियो सामने आया है। दोनों वीडियो में टिप टिप बरसा पानी (TIP TIP BARSA PANI) पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें यूजर्स भी जमकर अपने कमेंट कर रहे हैं और अब तक लाखों लाइक्स भी मिल चुके हैं।

बिग बॉस 16 के मेकर्स ने हालही में एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें सलमान खान कैटरीना के साथ डांस करते नजर आ रहे नहीं हैं। दोनों काफी खूबसूरत लग रहें हैं तथा इस अवसर पर बहुत मस्ती कर रहें हैं। आपको जानकारी दे दें की कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ बिग बॉस 16 में अपनी आने वाली फिल्म भूत का प्रचार करने आई थीं। इस अवसर पर कैटरीना सलमान के साथ एक खेल खेलती हैं। वे सलमान से कहती हैं कि क्या उन्होंने बारिश में भीग कर डांस किया है।

Bigg Boss 16: Salman Khan - Katrina Kaif Set The Stage on Fire With Their Steamy Dance on Tip Tip Barsa Paani Watch

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

कैटरीना के सवाल के जवाब में सलमान कहते पुरानी फिल्मों में बहुत से एक्शन सीन तथा गाने वाले सीन बारिश में ही किये जाते थे। वह यह भी कहते हैं कि अब उनको टिप टिप बरसा पानी गाने पर डांस करना होगा। इसके बाद दोनों ने इस गाने पर डांस किया। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button