धर्म/अध्यात्म अपडेट

Suvichar : दान-पुण्य से नहीं, इनकी सेवा से संवरेगा जीवन : प्रेमानंद महाराज

Suvichar : हर व्यक्ति चाहता है कि वह खूब पुण्य कमाएं ताकि उनका जीवन संवर जाएं। इसके लिए वे दान आदि को ही सर्वश्रेष्ठ मानते हैं और अपनी क्षमता अनुसार करते भी है ताकि उन्हें खूब पुण्य मिलें और उनका जीवन संवर जाएं। हालांकि संत प्रेमानंद महाराज यह नहीं मानते कि दान-पुण्य करके ही जीवन संवर सकता है।

Suvichar : दान-पुण्य से नहीं, इनकी सेवा से संवरेगा जीवन : प्रेमानंद महाराज

Suvichar : हर व्यक्ति चाहता है कि वह खूब पुण्य कमाएं ताकि उनका जीवन संवर जाएं। इसके लिए वे दान आदि को ही सर्वश्रेष्ठ मानते हैं और अपनी क्षमता अनुसार करते भी है ताकि उन्हें खूब पुण्य मिलें और उनका जीवन संवर जाएं। हालांकि संत प्रेमानंद महाराज यह नहीं मानते कि दान-पुण्य करके ही जीवन संवर सकता है।

इसके लिए उन्होंने बिल्कुल आसान तरीका बताया है। वे कहते हैं कि कहीं दान-पुण्य कुछ मत करों। जब आपको दान-पुण्य करने का मन हो तो इसकी बजाय यह करो। आपको पता है कि हमारी मम्मी को यह पसंद है, पापा को यह पसंद है। बस बाजार से वही ले जाओ और उन्हें खिलाओं। अच्छे से अच्छे कपड़े ले जाकर उन्हें पहनाओं।

ऐसा करने पर बदलेगा जीवन

हाथ जोड़ कर बात करों। ऐसा यदि आप करते हैं तो पक्का है कि जीवन बदल जाएगा। उनका हृदय अंदर से आशीर्वाद देगा। उनके आशीर्वाद से बड़ा पुण्य और कुछ भी नहीं हो सकता। उनका यही आशीर्वाद आपको हर क्षेत्र में उन्नति और यश दिलवाएगा।

माता-पिता आशीर्वाद ही देंगे

प्रेमानंद महाराज आगे कहते हैं कि और हम आपको बताए कि माता-पिता ऐसे होते हैं कि आप अगर उनको थप्पड़ भी मार दोगे, गाली भी दे दोगे तो भी वे आशीर्वाद ही देंगे। वे भले ही ऊपर से गाली देंगे, लेकिन अंदर से कभी नहीं चाहेंगे कि आपका अहित हो।

धन बढ़े तो यह कार्य करें

हालांकि प्रेमानंद महाराज यह भी नहीं कहते कि धन का परोपकार में उपयोग बिल्कुल न करें। वे कहते हैं कि धन बढ़े तो दूसरों के सुख में लगाओं। कभी किसी गरीब की बेटी के ब्याह में लगा दों। कभी किसी बीमार के शरीर में लगा दो। कभी भूखे को भोजन करा दों। भारत में ऐसी बहुत सी अव्यवस्थाएं हैं जहां धन लग सकता है।

धन गलत तरीके से न आएं

वे आगे कहते हैं धन आना कोई बुरी बात नहीं है, लेकिन गलत तरीके से न आए। उसे अच्छे ढंग से कमाओ और भक्तों की सेवा में लगा दो। गलत ढंग से धन का आना और धन को गलत जगह लगाना भी अच्छी बात नहीं है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button